एक दौर था जब पंजाबी सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह के गानों के बिना कोई भी पार्टी पूरी नहीं होती थी. हर कोई उनके गानों का दिवाना हो गया था. हाल ही में मीडिया इंटरव्यू में हनी सिंह ने कई सनसनीखेज खुलासों के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं. इसके अलावा सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडिय शेयर किया है, जिसके बाद वो चर्चा में आ गए हैं.
बता दें कि यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) हाल ही में अपनी बहन स्नेहा सिंह (Sneha Singh) से मिलने के लिए ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में पहुंचकर उसे सरप्राइज दिया है. उनकी यह सरप्राइज विजिट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. सामने आए वीडियो में हनी अपनी बहन के घर पहुंचते हैं, बेल बजाते हैं, और जैसे ही दरवाजा खुलता है, स्नेहा की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। वह भागकर अपने भाई से मिलती है और गले लग जाती है. इस भाई-बहन के प्यार से भरे इस वीडियो को देखकर फैंस भी इमोशनल हो गए हैं.
वहीं, इस वीडियो के कैप्शन में यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) ने लिखा है कि यह उनकी बहन स्नेहा से एक साल बाद मुलाकात है. स्नेहा ने 2021 में दिल्ली के बिजनेस मैन निखिल शर्मा से शादी की थी और इसके बाद मेलबर्न शिफ्ट हो गईं थी. हनी सिंह ने अपनी एक्स-वाइफ शालिनी तलवार के साथ बहन की शादी अटेंड की थी.