शहीद राम आशीष को आज गृहमंत्री विजय शर्मा देंगे अंतिम विदाई

भिलाई। बीजापुर में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक सीएएफ जवान शहीद हो गया। शहीद जवान का नाम राम आशीष यादव है, जो कि भिलाई टाउनशिप के सेक्टर-2 निवासी थे। मिली जानकारी के मुताबिक मिरतुर थाना क्षेत्र के सुरक्षा बल कैंप बेचापाल से सीएएफ की टीम एरिया सर्चिग के लिए निकली थी।

इस दौरान गांडोकलपारा से कुतुलपारा की और सर्विंग की जा रही थी, तभी बेचापाल पदमारा के पास नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम की चपेट में एक जवान आ गया और जोरदार धमाका हुआ। इस घटना में कैंप बेचापाल में पदस्थ प्रधान आरक्षक राम आशीष शहीद हो गए। घटना के बाद मौके पर सर्चिग जारी है। शहीद जवान भिलाई के सेक्टर-2 निवासी थे। वे बीजापुर में प्रधान आरक्षक के पद पर सेवारत थे। इस दु:खद घटना पर समाज के लोगों ने दुःख व्यक्त किया है। शहीद जवान के पार्थिव शव को जिला मुख्यालय लाया गया है।

बताया जा रहा है कि नक्सल प्रभावित इलाके बेचापाल के पास सड़क निर्माण का काम चल रहा है। जवान सड़क निर्माण काम की सुरक्षा के लिए निकले थे। इसी दौरान प्रेशर आईईडी की चपेट में जवान का पैर आ गया। जिससे जोर का धमका हुआ। जवान को गंभीर चोट आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आज शहीद राम आशीष यादव का पार्थिव शरीर उनके 32ई, सड़क-3, सेक्टर-2 स्थित निवास लाया जाएगा। प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा भी आज दोपहर 1 बजे भिलाई पहुंच रहे हैं। मध्यान्ह 2 बजे राम आशीष यादव को ससम्मान अन्तिम विदाई दी जाएगी।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *