राजस्थान दौरे पर रवाना हुए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, चिंतन शिविर में होंगे शामिल

रायपुर। नक्सलियों की सरकार से चर्चा के प्रस्ताव पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि उन्हें बात करनी है तो बिना शर्त के करें. भारतीय संविधान में विश्वास करो, बैठो और चर्चा करो, इसमें कोई शर्त नहीं होना चाहिए. दिल्ली से लौटे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में बताया कि राजस्थान में चिंतन शिविर का आयोजन होगा. कमेटी के सदस्य होने के नाते दिल्ली गया था, वहां चर्चा हुई. वहीं उन्होंने भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के दौरे पर कहा कि वे आती-जाती रहती है, उनका आना-जाना चलते रहता है. बता दें कि भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी की ओर से प्रवक्ता विकल्प ने 5 मई को विज्ञप्ति जारी कर मुख्यमंत्री द्वारा वार्ता की पेशकश पर कहा था कि हम वार्ता के लिए हमेशा तैयार हैं, बशर्ते वार्ता के लिए अनुकूल वातावरण हो.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *