शक्ति के नवगठित पत्रकार संघ का होली मिलन समारोह 30 मार्च को

जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव होंगे मुख्य अतिथि के रुप में शामिल

सक्ती- शक्ति के नवगठित पत्रकार संघ शक्ति जिला- जांजगीर चांपा के होली मिलन समारोह का आयोजन आगामी- 30 मार्च को शाम 4:00 बजे से हटरी धर्मशाला के नवनिर्मित सभागार ऊपरी मंजिल में किया गया है, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जांजगीर-चांपा जिला पुलिस अधीक्षक आईपीएस अभिषेक पल्लव एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जांजगीर-चांपा जिले की अपर कलेक्टर लीना कोसम करेंगे, उक्तआशय की जानकारी देते हुए पत्रकार संघ शक्ति के सदस्यों ने बताया कि 30 मार्च को होने वाले होली मिलन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आईएएस  रैना जमील, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर अनिल सोनी, अजाक थाना डीएसपी जांजगीर सविता दास वैष्णव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा पद्मश्री तवर ,लोक निर्माण विभाग चांपा संभाग के कार्यपालन अभियंता केशव लहरें, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती मोहम्मद तसलीम आरिफ, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डभरा भवानी शंकर खूंटियां एवं शैक्षणिक जिले शक्ति के जिला शिक्षा अधिकारी बी एल खरे प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे, पत्रकार संघ शक्ति के सदस्यों ने उक्त होली मिलन समारोह में सभी पत्रकार साथियों एवं गणमान्य नागरिकों को उपस्थित रहने का आग्रह किया है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *