सक्ति- शक्ति जिले की कलेक्टर आईएएस नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर 22 अगस्त को शक्ति शहर के अग्रसेन चौक, गौरव पथ मार्ग एवं रेलवे स्टेशन रोड में मतदान जागरूकता को लेकर ऐतिहासिक मानव श्रृंखला नजर आई, शक्ति तहसीलदार मनमोहन प्रताप सिंह एवं नगर पालिका शक्ति के मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह के मार्गदर्शन में शहर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं नगर पालिका की स्वच्छता दीदीयों ने संयुक्त रूप से मतदान जागरूकता रैली निकालकर मानव श्रृंखला बनाई

तथा शक्ति शहर के बुधवारी बाजार से लेकर अग्रसेन चौक तक मानव श्रृंखला के रूप में विद्यार्थियों ने आम मतदाताओं को आने वाले विधानसभा के चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने तथा राष्ट्र हित के लिए वोट डालने की अपील की, तथा इस दौरान मानव श्रृंखला को देखने शहरवासी भी घरों के बाहर निकल पड़े एवं चुनाव के पूर्व मतदान जागरूकता के लिए पहली बार शहर में ऐसा जागरूकता कार्यक्रम नजर आया तथा तहसीलदार मनमोहन प्रताप सिंह एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग एवं जिलाधीश महोदय के निर्देशानुसार मतदान जागरूकता को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं, तथा लोगों को मतदान अवश्य करें तथा शत प्रतिशत मतदान हो इस दिशा में प्रशासन कम कर रहा है, वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शक्ति के शिक्षक/ शिक्षिकाएं नकुल प्रसाद देवांगन, नगर पालिका शक्ति के मोहम्मद रियाजउद्दीन खान,मो. इब्राहिम खान सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे