किरन्दुल-किरन्दुल में रामनवमीं पर्व हेतु जगह जगह बधाई संदेश के पोस्टर बैनर लगाएं गए है जिसे कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा फाड़ दिया गया था।जिसके बाद हिन्दू समाज के लोगों ने बुधवार रात को लिखित में शिकायत पत्र किरन्दुल थाना प्रभारी को सौंपा था तथा बुधवार रात को एक बार फिर असामाजिक तत्त्वों ने बैनर पोस्टर को फाड़ दिया जिसके बाद हिन्दू समाज के लोगों ने आक्रोशित होकर गुरुवार सुबह बस स्टैंड के समीप जयस्तंभ चौक में जय श्री राम के नारे के साथ चक्का जाम किया गया।एक घंटे चक्का जाम के बाद किरन्दुल थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकर उक्त स्थल पर पहुंचकर समाज के लोगों को समझाया एवं आश्वासन दिया गया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी जिसके बाद विरोध प्रदर्शन बंद किया गया।
