हिन्दू नववर्ष आयोजन करने समिति की सम्पन्न हुई बैठक
सक्ती-विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 2 अप्रैल को हिंदू नव वर्ष कार्यक्रम का आयोजन शक्ति नगर में किया जाना है। इस संबंध में शक्ति क्षेत्र के हिंदू युवा साथी गायत्री मंदिर परिसर शक्ति में इकट्ठा होकर बैठक आहूत किए,बैठक में 2 अप्रैल 2022 को हिंदू नव वर्ष में भव्य शोभायात्रा आयोजित करने का विचार रखा गया। यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष शक्ति नगर में बाइक रैली और शोभायात्रा के रूप में आयोजित किया जाता है किंतु इस वर्ष यह भव्य शोभायात्रा के रूप में शक्ति नगर में आयोजित होने वाला है,बैठक का प्रारंभ परिचय के साथ हुआ फिर सक्ती क्षेत्र के युवा रूपेंद्र गबेल ने कार्यक्रम की रूपरेखा सभी हिन्दू युवाओ के सामने रखी और आगामी 2 अप्रेल को हिन्दू नव वर्ष सक्ती नगर में आयोजित करने और इसकी तैयारी प्रारंभ करने जैसे ध्वज बनाना आदि पर चर्चा हुई, इस कार्यक्रम के लिए हिन्दू नव वर्ष समिति का गठन किया गया। जिसके माध्यम से यह कार्यक्रम होंगा, इस बैठक में धर्म सेना से सागर रात्रे, राजकमल राठौर, बबलू मैत्री, कौशल गबेल, मुकेश सतनामी, हरीश रात्रे, बबलू सिदार, ओंकार साहू, योगेंद्र गबेल, जय चौहान, नागेश मेहरा, बालकृष्ण दुबे, श्रीराम रजक, सुरेंद्र कुमार, बबलू सिदार, देव कुमार, चिंटू राज, धीरज कुमार महंत, शंकर साहू, वेद प्रकाश देवांगन, सूर्य प्रकाश गुप्ता, मुकेश खंडे, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, हिंदू नव वर्ष के आयोजन हेतु रंजन सिन्हा के विशेष सहयोग एवं भुरू अग्रवाल के मार्गदर्शन में समस्त तैयारियां पूर्ण की जाएगी