हिना खान के एथनिक लुक ने ढाया कहर, दिखा जबरदस्त अंदाज

टेलीविज़न जगत के चर्चित सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है शो से लोकप्रिय हुई हिना खान अपने खूबसूरत एवं किलर लुक के लिए जानी जाती है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक और फोटो शेयर की है, जिसमें कैमरे को देखते हुए उन्होंने किलर पोज दिया है, फोटो में ब्लैक ड्रैस पहनी हिना खान ने हाथ में लाइट ली हुई है, डार्क बैकग्राउंड में हाथ में लिए हुए लाईट के प्रकाश में हिना और भी खूबसूरत दिखाई दे रहीं हैं। साथ ही ब्लैक बिंदी एवं गले में चोकर ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए हैं।
वही इन फोटोज में हिना खान ने सात अलग अलग क्लोज अप पोज दिए हैं। जिसपर उनके दीवाने प्रशंसक निरंतर कमेंट कर रहे हैं। हिना खान पर आरम्भ से ही प्रशंसक प्यार लुटाते आए है। बता दें कि हिना खान के इंस्टाग्राम पर 15 मिलियन से भी अधिक फॉलोयर्स हैं। 271 यूजर्स को वो फॉलो भी करती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में हिना को शहीर शेख के साथ बारिश बन जाना सांग में देखा गया था जिसे यूजर्स द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है।

वही इस वीडियो ने एक घंटे में ही एक मिलियन से अधिक व्यूज पा लिए थे। बिग बॉस 15 में भी हिना प्रतियोगी से मिलने पहुंची जहां उन्होंने सभी का बहुत मनोरंजन किया। एक्ट्रेस हिना खान फिलहाल कठिन समय से भी गुजर रही हैं, कोरोना से पिता के निधन के पश्चात् हिना पूरी तरह टूट गई थीं। जिसके पश्चात् उन्होनें अपने पिता का जन्मदिन भी मनाया। वह निरंतर अपने पिता को मिस करती रहती हैं तथा उनकी कई फोटोज भी शेयर करती हैं। हिना ने अपनी इंस्टाग्राम बायो में हैशटैग डैडी लिटिल गर्ल भी लिखा हुआ है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *