हिना खान ने दिखाई जानलेवा अदा, यूजर्स बोले- ‘हाय, कोई तो रोको’

टीवी जगत की मशहूर अदाकारा हिना खान (Hina Khan) सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं, जहां वो अपनी खूबसूरत फोटोज और वीडियो को प्रशंसकों के साथ साझा करती हैं। सोशल मीडिया पर हिना (Hina Khan) की फैन फॉलोइंग बहुत जबरदस्त है। अब ऐसे में हिना ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ बेहद ही जबरदस्त फोटोज साझा की हैं।

हाल ही में हिना खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज साझा की हैं जिनमें वो हद से ज्यादा खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। हिना का साड़ी लुक उनके प्रशंसकों को दीवाना बना रहा है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर हिना के 17 मिलियन फॉलोवर्स हैं। हिना खान अपनी नई फोटोज में बेज कलर की खूबसूरत साड़ी में बला की हसीन लग रही हैं। इस नेट वाली साड़ी को हिना ने व्हाइट स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पहना था।

मैसी हेयर बन एवं सॉफ्ट मेकअप के साथ हिना ने इस क्लासी लुक को पूरा किया था। बाकी, खूबसूरत ईयररिंग्स ने हिना के लुक को और खूबसूरत बना दिया। हिना खान की साड़ी में ये फोटोज उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रही हैं। हिना का लुक प्रशंसकों को उनका दीवाना बनाने के लिए काफी है। लोग कमेंट्स के माध्यम से हिना की सुंदरता की खूब प्रशंसा कर रहे हैं। एक शख्स ने हिना की प्रशंसा में कमेंट करते हुए लिखा, ‘कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है?’ तो किसी ने लिखा, ‘यू आर लुकिंग अमेजिंग इन साड़ी’। इसी तरह कई लोगों ने कमेंट कर अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस पर प्यार लुटाया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *