नथ, माथे पर मांग टीका और सिर पर पल्लू हिना खान का नया फोटोशूट

टेलीविज़न की मशहूर अभिनेत्री हिना खान सोशल मीडिया पर अक्सर अपने लुक्स को लेकर ख़बरों में बनी रहती हैं तथा हाल ही में अपनी नई तस्वीरों को लेकर वो एक फिर ख़बरों में आ गई हैं। इन तस्वीरों में हिना खान का अंदाज बेहद कमाल का लग रहा है। इन तस्वीरों में हिना खान सिर पर पल्लू लेकर फोटोशूट करवाती दिखाई दे रहीं हैं साथ ही वो मांग टीक और नाक में नथ पहने हुए भी नजर आई।

वही एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में हिना खान के चेहरे का नूर देखते ही बन रहा है। हिना खान की इन फोटोज पर उनके लाखों प्रशंसक- नाइस, सो प्रिटी, वाओ, ब्यूटीफुल लुकिंग और सो ऑसम जैसे कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले हिना खान बिकिनी टॉप के साथ येलो ब्लेजर में अपने बॉस लेडी लुक से सबको चौंकाती दिखाई दी थीं।

 

 

वही ब्लैक कलर के बॉडीकॉन ऑउटफिट में हिना खान ने प्रशंसकों की रातों की नींद उड़ा दी थी। आपको बता दें कि हिना खान फिटनेस फ्रीक हैं तथा वो जिम में वर्कआउट करते हुए भी अपनी फोटोज शेयर करती दिखाई देती हैं। वही ये पहली बार नहीं है जब हिना खान की कोई तस्वीर इतनी वायरल हुई हो, आए दिन ही हिना खान की तस्वीर हो या वीडियो पोस्ट होते ही वायरल हो जाते है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *