हिना खान, बेहद खूबसूरत सूट में किसी अप्सरा सी हसीन

टेलीविज़न जगत की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री हिना खान इन दिनों कश्मीर में हैं तथा निरंतर अपनी तस्वीरें प्रशंसकों के साथ शेयर करती दिखाई दे रहीं हैं। इन हालिया फोटोज में हिना खान का ट्रेडिशनल लुक देख हर कोई उनकी प्रशंसा कर रहा है। इन फोटोज में, हिना खान डल झील के बीच एक शिकारा की सैर करती दिखाई दे रहीं हैं।

तस्वीरों में हिना खान के बैकग्राउंड में खूबसूरत वादियां नजर आ रहीं हैं, जो उनकी इन फोटोज को और भी खूबसूरत बना रहीं हैं। फोटोज में हिना खान, बेहद खूबसूरत सूट में किसी अप्सरा सी हसीन दिखाई दे रहीं हैं। इस सूट के साथ हिना खान ने मैचिंग दुपट्टा भी कैरी किया है तथा उनके चेहरे पर गिरती लटें उन पर बहुत सूट कर रहीं हैं। अपने इस लुक को हिना खान ने इयररिंग्स, रिंग्स और हाई हील्स के साथ एक्सेसराइज किया तथा कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज दिए।

 

 

ग्लॉसी मेकअप के साथ मैच करते हुए हिना खान ने अपने बालों को एक पोनीटेल में बांधा। इन फोटोज को साझा करते हुए हिना खान ने इन्हें कैप्शन दिया- यह टाइम एक थैरेपी की भांति था, मेरा शिकारा और डल झील… इस जगह के कच्चेपन से हमेशा के लिए मोहित #कश्मीर। हिना खान की इन फोटोज पर उनके लाखों चाहने वाले- लुकिंग गॉर्जियस, क्वीन ऑफ हार्ट लव एंड ब्यूटी, ब्यूटीफुल, यू लुक सो प्रिटी इन सूट, वाओ सनशाइन, फायर इमोजी के साथ हार्ट इमोजी भी शेयर करते दिखाई दे रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *