हिमालया बेबीकेयर ने पैकेजिंग में किया बदलाव, अगले पांच वर्षों में 500 टन प्लास्टिक कम करने का लक्ष्य

रायपुर:- भारत के सबसे विश्वसनीय बेबी केयर ब्रांड्स में से एक हिमालया बेबीकेयर, जिसे शिशु पसंद करते हैं और माता-पिता के लिए भरोसेमंद है, ने अपनी संपूर्ण जेंटल बेबी केयर रेंज में एक नया पैकेजिंग डिज़ाइन पेश किया है, जो इसकी सतत विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
नई पैकेजिंग में बेहतर उपयोगिता, सोच-समझकर की गई डिजाइन और पर्यावरण के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता पर ध्यान दिया गया है, जो प्लास्टिक कचरे को कम करने और सार्थक प्रभाव पैदा करने के लिए हिमालया बेबीकेयर द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों को दर्शाता है।
अपने सस्टेनेबिलिटी रोडमैप के अनुसार ब्रांड की पुनःडिज़ाइन की गई पैकेजिंग से अगले पांच साल में 500 टन प्लास्टिक के उपयोग को समाप्त करने का लक्ष्य है जिससे सालाना लगभग 100 टन की खपत में कमी का अनुमान है।
यह पहल उन माता-पिता के बीच बढ़ते बदलाव को भी दर्शाती है जो रोजमर्रा के विकल्पों के पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव के लिए अधिक सजग हो रहे हैं और ऐसे टिकाऊ उत्पादों की तलाश कर रहे हैं जो उनके बच्चों के लिए अधिक जिम्मेदार भविष्य के अनुरूप हों।
नई पैकेजिंग के लॉन्च को एक दमदार डिजिटल फिल्म का सहयोग प्राप्त है जो माता-पिता की एक साझा चिंता को उजागर करती है – वह भविष्य जो हमारे बच्चे विरासत में पाएंगे। अभिभावकों की एक बैठक में फिल्माई गई यह फिल्म प्लास्टिक कचरे के बढ़ते बोझ और इसके दीर्घकालिक प्रभाव के बारे में एक विचारोत्तेजक बातचीत से शुरू होती है।
आगे जो बताया गया है वह एक ईमानदार, सहज बातचीत है जो आज के अभिभावकों के इस विश्वास को दर्शाता है कि बच्चों की सुरक्षा केवल दैनिक देखभाल तक सीमित नहीं है और इसमें उनके आसपास की दुनिया के लिए हमारे द्वारा किए जाने वाले विकल्प भी शामिल हैं।
इस कहानी के माध्यम से, हिमालया बेबीकेयर इस बात पर जोर देता है कि सोच-समझकर की गई पैकेजिंग में प्लास्टिक की कमी जैसे सजग कदम सामूहिक रूप से अगली पीढ़ी के लिए स्वच्छ, संवेदनशील और टिकाऊ भविष्य के निर्माण में सहायक हो सकते हैं।
इस बदलाव के पीछे की सोच पर टिप्पणी करते हुए, हिमालया वेलनेस कंपनी के बेबीकेयर निदेशक श्री एनवी चक्रवर्ती ने कहा, “हिमालया बेबीकेयर में, हमारी जिम्मेदारी आज के शिशुओं के लिए कोमल और सुरक्षित उत्पाद बनाने से कहीं अधिक है। हमारे हर निर्णय के पीछे यह विश्वास है कि शिशु प्रकृति के सर्वोत्तम पोषण के हकदार है, वहीं प्रकृति की देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ दुनिया सुनिश्चित हो सके। बेबीकेयर की पैकेजिंग में किया गया बदलाव प्लास्टिक कचरे को कम करने और हमारे इस वादे के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि हम शिशुओं के लिए अच्छी कोमल देखभाल प्रदान करें, जो हमारे बच्चों और हमारे ग्रह- दोनों के लिए हितकारी हो।”
नए सिरे से तैयार किए गए पैक में साफ-सुथरी, आधुनिक विजुअल लैंग्वेज और स्पष्ट एवं पढ़ने में आसान लेबलिंग शामिल है।
अभिभावकों को ध्यान में रखते हुए सोच-समझकर डिज़ाइन की गई यह नई पैकेजिंग बेहतर एर्गोनॉमिक्स, ग्रिप और स्थिरता प्रदान करती है, जिससे गुणवत्ता या सुरक्षा से समझौता किए बिना दैनिक उपयोग सरल और सुगम हो जाता है।
यह सुनिश्चित करने के लिए कि संदेश पूरे भारत में माता-पिता तक पहुंचे, डिजिटल फिल्म को हिंदी में बनाया गया है, साथ ही दस अन्य क्षेत्रीय भाषाओं, अर्थात् पंजाबी, तमिल, कन्नड़, तेलुगु, बंगाली, ओडिया, असमिया, गुजराती, मराठी और अंग्रेजी में भी रूपांतरण किया गया है, जिससे विभिन्न समुदायों में इसका गहरा प्रभाव सुनिश्चित हो सके।
इस पहल के साथ, हिमालया बेबीकेयर इस बात पर फिर से ज़ोर देता है कि बेबी केयर केवल त्वचा की देखभाल तक सीमित नहीं है। यह उस दुनिया को आकार देने से जुड़ा है जिसे हमारे बच्चे सतत, जिम्मेदार और प्रकृति के साथ सामंजस्य में विरासत में पाएंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *