रायगढ़। तमनार डोंगा महुआ कोल माइंस में हाईवा चालक के रूप में कार्यरत व्यक्ति रात्रि में काम निपटा कर तड़के सुबह पल्सर बाइक पर घर जाने के दौरान धौराभांटा में सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत होने के बाद अटल चौक से टकरा गया जिससे उसकी मौत हो गई । कोतवाली पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम कर मामले को जांच में ली है।
मिली जानकारी के मुताबिक नंद लाल प्रजा पिता जुर्हा उम्र 37 वर्ष थाना तमनार का रहने वाला है। नंद लाल तमनार के कोयला माइंस डोंगा महुआ मद ट्रेलर चालक का कार्य करता है। बीते दिन नाइट शिफ्ट में कार्यकर रहा था इस बीच बुधवार को काम करने के उपरांत नई पल्सर बाइक में घर जा रहा था। इस बीच डियूटी से घर खुरसलेंगा रोड से आ रहा था जहां धौरा भांटा के करीब पहुचते ही सामने से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर भिड;ंत होने के बाद रोड बने अटल स्मारक चौक से टकरा गया ट-र इतनी जबरदस्त थी कि टकराने के बाद बाइक बुरी तरफ जहां क्षतिग्रस्त हो गया और दूसरी और नंदलाल के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट आई जिसे स्थानीय लोगों ने किसी तरह देखकर तत्काल इलाज के लिए डायल 112 की वजह से मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टरों ने आरंभिक उपचार के दौरान नंदलाल को मिल घोषित कर दिया।