सक्ति- 14 मई को माध्यमिक शिक्षा मंडल – रायपुर द्वारा कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमे लिटिल फ्लावर स्कूल , सक्ती के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया । कक्षा दसवीं के छात्र जय प्रकाश देवांगन ने 95.16 % के साथ कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया,वहीं 94.6% अंक के साथ ख़ुशी अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जिनका गणित विषय में 100 अंक रहा, पायल देवांगन एवं श्वेता देवांगन ने 93.8 % के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया वही पायल देवांगन का गणित विषय में 100 अंक रहा,इसी तरह 89.5 % के साथ अंकित उपाध्याय चौथे स्थान पर रहे एवं ज्योति कर्ष 89.3 % के साथ पाचवे स्थान पर रहीं। 88.3 % अंको के साथ तेजश्वी गवेल छठवें स्थान पर रहे । 87 .8 % अंको के साथ अनुपमा पाण्डेय सातवे स्थान पर रहीं। इसी क्रम में प्रियांशी यादव 86.% अंको के साथ आठवें, यश देवांगन 84.1% अंको के साथ नवें एवं गौरव अग्रवाल ने 83.8% अंकों के साथ कक्षा में 10वाँ स्थान प्राप्त किया।सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें की है
