लखनऊ। बादलों की आवाजाही के बीच अब राजधानी में फिर गर्मी सताएगी। तीन दिन में तापमान 5 डिगी सेल्सियस तक चढ़ जाएगा। अब मई की तीखी गर्मी के लिए प्रदेश में लोगों को कमर कसना होगा। मौसम विभाग ने यह अनुमान जताया है कि राजधानी लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। सुबह से ही तेज धूप ने गर्मी से लोगों को परेशान किया। इसके साथ ही धीरे-धीरे पारे में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।
दोपहर में मौसम अचानक बदलने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। दिन का तापमान 39. 4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों में पारा 5 डिग्री तक चढ़ने के आसार हैं। गुरुवार को मौसम साफ रहेगा।
अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है। आने वाले 4 से 5 दिनों में तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ा होने की संभावना है। लखनऊ में बुधवार को जहा धुप और उमस भरी गर्मी रही वही दूसरी और हवाओ की रफ़्तार घटकर 15 से 20 किमी प्रति घंटे तक आगयी।