कान फिल्म फेस्टिवल में सितारों का मेला लगा हुआ है। एक्ट्रेसेस एक से बढ़कर एक लुक में रेड कार्पेट पर अपने हुस्न के जलवे बिखेर रही हैं। दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय बच्चन, तमन्ना भाटिया और पूजा हेगड़े जैसे स्टार्स के बाद अब टीवी एक्ट्रेस हेली शाह भी कान फिल्म फेस्टिवल में ग्लैमर का तड़का लगाने पहुंची हैं। हेली शाह का ग्लैमर्स लुक जहां लोगों को दीवाना बना रहा है वहीं कुछ उनपर टीवी एक्ट्रेस हिना खान को कॉपी करने का आरोप भी लगा रहे हैं।
ग्रीन और ग्रे कलर के शिमरी डीप नेक गाउन में हेली बला की खूबसूरत लग रही थीं। अपने स्टाइल और फैशन सेंस के लिए फैंस हेली की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का एक्ट्रेस आउटफिट का काफी जबरदस्त लगा। उन्होंने गाउन के साथ नेट का केप भी पेयर किया था। बता दें कि हिना खान के बाद कान के रेड कार्पेट पर वॉक करने वाली हेली शाह दूसरी टीवी एक्ट्रेस हैं।
बता दें कि हेली शाह अपनी डेब्यू फिल्म ‘काया पटल’ के लिए कान 2022 के मंच पर पहुंची हैं। कान फिल्म फेस्टिवल 2022 में ‘काया पलट’ के पोस्टर से पर्दा उठाया जाने वाला है। इसके अलावा हेली फिल्मों की स्क्रीनिंग का हिस्सा भी बन रही हैं। वैसे इस साल भारत के लिए कान फिल्म फेस्टिवल काफी खास रहा है।
हेली ने फैंस के साथ खुद अपना लुक शेयर किया, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो कान के होटल मार्टिनेज की बालकनी में खड़ी पोज देती नजर आ रही हैं। हेली के खूबसूरत गाउन के बैकसाइड को इसमें देखा जा सकता है। उनका यह गाउन डिजाइनर जैद नकड़ के कलेक्शन का है।