लू ने अब मजदूर की जान ली

बिलासपुर। बिलासपुर में नौतपा के आखिरी दिन भी भीषण गर्मी रही। इस दौरान हीटवेव से 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं संभाग में अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है। कई जगहों पर बारिश के चलते पिछले 3 दिन में जिले में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया है, फिर भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। हालांकि, बारिश के बाद रात में नमी के चलते मौसम खुशनुमा रहा।

वहीं नौतपा के आखिरी दिन सिम्स में भर्ती कराए गए लू के एक मरीज की मौत हो गई है। उसे गंभीर हालत में यहां भर्ती कराया गया था। इसी तरह से रेलवे स्टेशन में हीटवेव के चलते एक भिखारी की जान चली गई। इस तरह अब तक बिलासपुर में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। सरगांव के शख्स की भी सिम्स में इलाज के दौरान जान चली गई। मंगला में एक MP के मजदूर की लू से जान चली गई। सीपत क्षेत्र के उच्चभट्ठी एक युवती की मौत हुई है। वहीं बिल्हा क्षेत्र के परसदा के एक युवक की लू से मौत हो गई। लू से पीड़ित 15 से ज्यादा मरीजों को सिम्स में भर्ती कराया गया है, जिनका इलाज चल रहा है। भीषण गर्मी में लू लगने से उल्टी-दस्त समेत अन्य समस्याओं से मरीज संख्या बढ़ी है। ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *