ऐतिहासिक जीत के लिए रायपुर दक्षिण की जनता का सहृदय आभार : CM विष्णुदेव साय

रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने बड़ी जीत दर्ज की है। सुनील सोनी ने कांग्रेस के आकाश शर्मा को 46,167 वोटों से हरा दिया है। सुनील सोनी को कुल 89,220 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के पक्ष में 43,053 वोट पड़े हैं। पोस्टल बैलेट से भाजपा को 161 और कांग्रेस को 76 वोट मिले।

महापौर एजाज ढेबर और प्रमोद दुबे के वार्ड में भी भाजपा को लीड मिली। बीजेपी में जहां जश्न का माहौल है वहीं कांग्रेस भवन में सन्नाटा है। इस पर कांग्रेस नेता धनेंद्र साहू बोले- जनता को पैसा चाहिए। तस्वीर पहले राउंड से ही साफ हो गई थी। सुनील सोनी निर्णायक बढ़त की तरफ बढ़ रहे थे। बिल्कुल टक्कर की स्थिति नहीं दिख रही थी। हर राउंड में भाजपा आगे रही। वहीं आकाश शर्मा हर राउंड में पीछे रहे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, जितना कांग्रेस को वोट नहीं मिला है, उससे अधिक मतों से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी जीते हैं। इस ऐतिहासिक जीत के लिए रायपुर दक्षिण की जनता का सहृदय आभार। महाराष्ट्र में महायुति की जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ओजस्वी मार्गदर्शन में महायुति सरकार के कार्यों की जीत है। महाराष्ट्र की जनता का सहृदय आभार।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *