जिंदल उद्योग के एसएमएस-2 प्लांट में दिल दहला देने वाली, घटना गर्म लावा के चपेट में कर्मचारी जिंदा जला

रायगढ़ जिले में स्थित जिंदल उद्योग के एसएमएस-2 प्लांट से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां फर्नेस में ब्लास्ट हुआ और एक कर्मचारी जिंदा जल गया है। बताया जा रहा कि, हेवी लोडर ऑपरेटर वाहन में बैठे- बैठे गर्म लावा के चपेट में आया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, जेएसपीएल पतरापाली के एसएमएस 2 प्लांट के फर्नेस में रात के करीब 3 बजे ब्लास्ट हुआ है। कर्मचारी चीनी लाल पटेल उम्र 47 वर्ष रोजाना की तरह नाईट शिफ्ट में था। एसएमएस -2 प्लांट के फर्नेस में हेवी लोडर वाहन से कच्चा माल डाल रहा था, उसी दौरान गाडी में बैठे-बैठे गर्म लावा के चपेट में आ गया।

आनन-फानन में प्लांट के कर्मचारियों ने इमरजेंसी अलार्म बजाई और इसकी सूचना प्रबंधन व अन्य रेस्क्यू टीम को दी। फायर कर्मचारियों ने घंटो रेस्क्यू कर चीनी लाल पटेल के शव को बाहर निकाला। इस हादसे से कंपनी में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह वहां से भाग कर जान बचाए। कर्मचारी के शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *