एसएचसी जोकारी के पाकरकुदर में किया गया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

शिविर में कुल 70 लोगों का किया गया जांच

जशपुरनगर / कुनकुरी विकाखण्ड के एस.एच.सी. जोकारी के पाकरकुदर में विगत दिवस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जोकारी के समस्त स्टॉफ एवं मितानीन उपस्थित थे।
स्वास्थ्य विभाग के टीम द्वारा आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर पाकरकुदर में सभी लोगों का स्वास्थ्य जांचर किया गया। इनमें बी.पी. के 38, सुगर के 38, सिकलसेल के 21, मलेरिया के 45, सर्दी-खांसी-बुखार के 38, पतला दस्त के 02 सहित कुल 70 लोगों का जांच किया गया। इनमें बी.पी. के 02 मरीज का चिन्हांकन किया गया और उन्हें दवाईया दी गई।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *