HBD Raveena Tandon : प्यार में एक्ट्रेस को मिला था धोखा, सगाई के बाद किसी और को डेट करने लगा था मंगेतर

90s की टॉप एक्ट्रेस रवीना टंडन आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस दशकों से हिंदी सिनेमा से लेकर अपने फैंस के दिलों पर राज करती आ रही हैं. उन्होंने अपने करियर में एक के बाद एक कई हिट दी हैं. लेकिन रवीना टंडन (Raveena Tandon) का दिल इंडस्ट्री के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार (Akshay Kumar) पर आ गया था. लेकिन, उनका ये प्यार कभी उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाया, जिसकी उन्होंने चाह की थी.

बता दें कि रवीना टंडन ने अपने करियर की शुरुआत 1991 में ‘पत्थर के फूल’ से की थी. इसके बाद उन्होंने अपने करियर में 80 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, जिनमें ज्यादातर फिल्में हिट ही रहीं. उनकी जोड़ी उस दौर में गोविंदा और अक्षय कुमार के साथ खूब पसंद की जाती थी. रवीना और अक्षय ने ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ और ‘मोहरा’ जैसी हिट फिल्मों में साथ में काम किया था.

उस समय में एक्ट्रेस का नाम कई बड़े एक्टर्स के साथ जोड़ा गया था, लेकिन रवीना टंडन (Raveena Tandon) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का रिश्ता काफी अलग था. दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे. एक्ट्रेस उनसे शादी करना चाहती थीं. दोनों ने सगाई भी कर ली थी. लेकिन बाद में उनका रिश्ता टूट गया था. जिसका कारण शिल्पा शेट्टी  को बताया जाता है.

दरअसल, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने उस दौर में कई एक्ट्रेसेस के साथ काम किया था, जिनके साथ उनका नाम भी जुड़ा था. शिल्पा शेट्टी भी उन्हीं में से एक थी. बताया जाता है कि रवीना टंडन (Raveena Tandon) से सगाई के बाद अक्षय ने शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) को गुपचुप तरीके से डेट करना शुरू कर दिया था और वो रवीना को धोखा दे रहे थे. जैसे ही इस बाद का पता रवीना को चला उन्होंने ये रिश्ता तोड़ दिया. एक पुराने इंटरव्यू में रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने अक्षय पर धोखा देने का आरोप भी लगाया था.

वहीं, रवीना टंडन (Raveena Tandon) के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनको आखिरी बार संजय दत्त के साथ बिनॉय गांधी द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी ‘घुड़चढ़ी’ में देखा गया था. इसके बाद अब वो जल्द ही अहमद खान द्वारा निर्देशित ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखाई देंगी, जिसमें एक्ट्रेस एक बार फिर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ नजर आने वाली हैं. इसके अलावा फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, सुनील शेट्टी, अनिल कपूर, अरशद वारसी और दिशा पटानी जैसे कलाकार शामिल हैं. इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *