नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायपुर की अर्धवार्षिक बैठक संपन्न

रायपुर :– संजीव कुमार, मंडल रेल प्रबंधक एवं अध्यक्ष, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायपुर की अध्यक्षता में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायपुर की वर्ष 2023 की प्रथम छमाही बैठक भारतीय प्रबंध संस्थान, रायपुर के सभागार में आयोजित की गई।
सर्वप्रथम प्रोफेसर रामकुमार कांकाणी, निदेशक, भारतीय प्रबंध संस्थान, रायपुर द्वारा मंडल रेल प्रबंधक एवं अध्यक्ष, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायपुर एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। साथ ही अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों को स्मृति चिह्न भी प्रदान किये गये। स्वागत भाषण भारतीय प्रबंध संस्थान के निदेशक प्रोफेसर रामकुमार कांकाणी द्वारा दिया गया।

तत्पश्चात  लोकेश विश्नोई, अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा नराकास की गतिविधियों का संक्षिप्त परिचय दिया गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *