ग्वालियर-पचमढ़ी सबसे अधिक ठंड, अन्य शहरों में तापमान 25 डिग्री के पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम का उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. सोमवार को ग्वालियर और हिल स्टेशन पचमढ़ी में सबसे अधिक ठंड पड़ी. वहीं, अन्य शहरों में दिन का तापमान 25 डिग्री के पार दर्ज किया गया है. मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिन में दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस आएंगे. जिसके कारण 5 फरवरी तक प्रदेश में बादल छाए रहने की आंशका है. फिलहाल, इस सिस्टम की वजह से प्रदेश में बारिश होने की संभावना नहीं है.

मौसम विभाग की अनुसार, सोमवार को ग्वालियर-पचमढ़ी में अधिकतम तापमान 23 डिग्री से कम रहा. हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा. जहां अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया है. शिवपुरी, नौगांव, मलाजखंड, रीवा, गुना, खजुराहो, नर्मदापुरम, रायसेन, सीधी, सतना, शाजापुर, सागर, टीकमगढ़ में अधिकतम तापमान 28 डिग्री से कम रहा.

धार, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल, दमोह, रतलाम, उमरिया और सिवनी में अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री के बीच रहा. भोपाल में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री, इंदौर में 26.6 डिग्री, जबलपुर में 27.5 डिग्री और उज्जैन में तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया है. खंडवा में दिन तापमान 30.1 डिग्री दर्ज किया गया है. खरगोन और मंडला में भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *