गणेश प्रतिमा विक्रय के दौरान विक्रेता द्वारा खंडित मूर्ति को गैर जिम्मेदाराना ढंग से छोड़ दिया गया था
सक्ती-रायगढ़ शहर के नटवर स्कूल के सामने किसी मूर्ति विक्रेता द्वारा गणेश जी की मूर्ति को खण्डित करके छोड़ दिया गया था,जिसकी सूचना सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा नेता गुरविंदर घई को कुछ लोगो द्वारा देने पर उनके साथ सतीश केशरी,गणेश घोरे, राजेश कटकवार, सुनील लाडो, ओर अन्य ऑटो वाले भाइयो के साथ गणेश जी की मूर्ति को ससम्मान केलो नदी में जाकर विसर्जन किया गया व बप्पा से इस गलती जिसके द्वारा की गई उसके लिए छमा याचना करते हुए विदा किया, गुरविंदर भाई के साथ एवं उनके साथियों ने दिखाई इस पहल पर लोगों ने उनका आभार व्यक्त किया है साथ ही गुरविंदर का कहना है कि धार्मिक दृष्टिकोण से किसी भी प्रकार से लोगों की भावनाओं को एवं आस्थाओं को ठेस ना पहुंचे इस दिशा में हमें जागरूक रहना चाहिए तथा ऐसी अप्रत्याशित घटनाओं पर लोगों की जागरूकता से ही एक सकारात्मक पहल हो पाई
