‘गुम है…’ की सई की हद से ज्यादा छोटे कपड़ों में लोग हैरान

टीवी के चर्चित सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ कई लोगों का पसंदीदा सीरियल है। सीरियल में विराट (Virat), पाखी और सई की भूमिका लोगों की पसंदीदा हैं। जिस फोटो की बात की जा रही है, वो थोड़ी पुरानी है। सई का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री आयशा सिंह (Ayesha Singh) ने बप्पा के दर्शन के चलते ऐसे कपड़े पहने कि लोग आग बबूला हो गए।

गणपति बप्पा के दर्शन करने के लिए इस सीरियल के निर्देशक ने इन सभी एक्टर्स और एक्ट्रेसेज को अपने घर पर आमंत्रित किया था। गणपति के दर्शन करने नील एवं ऐश्वर्या के साथ आयशा सिंह भी पहुंची थीं। बप्पा (Bappa) का आशीर्वाद लेकर सभी लोगों ने तस्वीरें खिंचवाईं मगर आयशा की तस्वीरें देख सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए थे।

वही इन तस्वीरों में तकरीबन सभी लोग भारतीय लुक (Indian Look) में पहुंचे थे। मगर आयशा सिंह का वनपीस पहनना कई लोगों को रास नहीं आया। बता दें कि आयशा सिंह की ड्रेस नेक साइड से रिवीलिंग थी, जिसके कारण यूजर्स दंग रह गए तथा आयशा सिंह को खूब खरी-खोटी सुनाने लगे। सई की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस को अपने ऑउटफिट के कारण काफी ट्रोल होना पड़ा था। आयशा सिंह की बोल्ड फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। आयशा सिंह कभी हद से ज्यादा बोल्ड चोली तो कभी हद से ज्यादा छोटे कपड़ों से लोगों को हैरान कर देती हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *