रायपुर में गार्ड की हत्या, नाले में मिला शव

रायपुर। रायपुर शहर में एक युवक की हत्या हो गई है। बताया जा रहा है कि हत्यारे ने युवक को मारकर उसकी लाश नाले में फेंक दी। लाश के सिर और चेहरे में चोट के निशान मिले हैं। ये पूरा मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक चंगोराभाठा निवासी कल्याण(45) नाम का व्यक्ति है। वो आमानाका इलाके के ट्रक गैरेज में गार्ड का काम करता था। शुक्रवार को व्यक्ति की लाश ट्रक गैरेज से कुछ ही दूरी पर नाले में तैरते दिखी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को बाहर निकाला है।

बताया जा रहा है कि लाश के सिर और कान में चोट के निशान है। आशंका है कि किसी ने किसी भारी सामान से उस पर वार किया है। जिससे उसकी मौत हो गई। फिर उसे नाले में फेंक दिया गया। फिलहाल आसपास के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस कातिलों को पकड़ने CCTV कैमरों को खंगाला रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *