जैजैपुर:- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा दसवीं एवं बारहवीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए है जिसमें जी.एस.सी. स्कूल, जैजैपुर के छात्र/ छात्राओं ने शानदार सफ़लता अर्जित किया है। दसवीं में आरती आदित्य और तान्या दिवाकर ने 95.5 प्रतिशत एवं बारहवीं में भूमिका सोनी ने 86.2 प्रतिशत के साथ में शाला में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में जी.एस.सी. मॉडल कान्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल जैजैपुर के छात्र/ छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक अर्जित कर सफ़लता के नए कीर्तिमान स्थापित किए है। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच 95.5 प्रतिशत आरती और तान्या ने दसवीं में तथा 86.2 प्रतिशत भूमिका ने बारहवीं में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए शाला को गौरवान्वित किया। कक्षा दसवीं हिन्दी माध्यम में 91.16 प्रतिशत के साथ किरण देवांगन ने द्वितीय स्थान वहीं 90.5 प्रतिशत के साथ धारणा चन्द्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा दसवीं अंग्रेज़ी माध्यम में 92 प्रतिशत के साथ अक्षय कुमार यादव और दिव्या साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया वहीं 90.66 प्रतिशत के साथ दीप्ति जायसवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दसवीं के 52 छात्र/ छात्राओं में 44 ने प्रथम श्रेणी में वहीं 5 ने द्वितीय श्रेणी में स्थान बनाया। दसवीं में विद्यालय का ओवर ऑल परिणाम 95 प्रतिशत रहा।

इसी प्रकार बारहवीं में 81.6 प्रतिशत के साथ कैलाश कुमार देवांगन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया वहीं 79.6 प्रतिशत के साथ सतीश कुमार चन्द्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बारहवीं के कुल 88 छात्र/ छात्राओं में 45 ने प्रथम श्रेणी में वहीं 28 ने द्वितीय श्रेणी में स्थान बनाया। बारहवीं में विद्यालय का ओवर ऑल परिणाम 83 प्रतिशत रहा। इसी तरह छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम में जी.एस.सी. मॉडल कान्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल, जैजैपुर ने उल्लेखनीय परीक्षा परिणाम प्राप्त किया है। बोर्ड परीक्षा में छात्र/ छात्राओं के उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए विद्यालय के प्राचार्य विजय कुमार यादव (हिन्दी माध्यम) एवं निशा चन्द्रा (अंग्रेज़ी माध्यम) ने छात्र/ छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संचालक जी.एस.चन्द्रा ने दसवीं तथा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार सफ़लता का श्रेय छात्र/ छात्राओं को, उनके शिक्षकों को और उनके माता/ पिता को देते हुए भविष्य में उनके सतत सफ़लता की कामना की।