10 लाख का किराना सामान जलकर राख, आधी रात दुकान में लगी थी आग

कोरबा। जिले में गुरुवार रात एक किराना दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया, वहीं दुकान को भी क्षति पहुंची हैं। दुकान संचालक ने बताया कि इस घटना में उसे करीब दस लाख रुपए का नुकसान हुआ है। वही दुकान में गल्ले में रखे कैश भी जल गए। मामला बांगो थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम सासीन में संचालित एक किराना दुकान में आग लग गई। आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। संचालक हितेश सिंह कोरचो ने बताया कि बीती रात करीब 10 वह अपनी दुकान बंद कर डेढ़ किमी दूर ग्राम बेतलो स्थित अपने घर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में उसे फोन पर सूचना मिली की दुकान में आग लग गई।

सूचना मिलने के बाद जब तक वह अपनी दुकान पहुंचता तब तक आग से पूरी दुकान जल गई थी। संचालक का कहना है कि इस आग में उसे दस लाख रुपए का नुकसान हुआ है। दुकान संचालक हितेश ने बताया कि ग्राम सासीन में जहां दुकान है, उसे सटे हुए एक मकान भी है। जब आग लगी तो पड़ोसी परिवार सो रहा था। इस दौरान आग की धमक अंदर तक आने लगी।

इसके बाद परिवार वालों को एहसास हुआ कि घर पर आग लग गई है। बाहर जाकर दुकान वाले कमरे को देखा तो, आग लगी हुई है और राशन और अन्य सामान जल रहा है। वहीं हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर खाक हो चुका था।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *