सक्ती-खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय युवा उत्सव बिलासपुर में प्रथम दिवस 22 /12/21 को आयोजित विभिन्न प्रतिस्पर्धा में 6 जिले के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमे एक बार फिर जांजगीर जिले से शक्ति विकासखंड के प्रतिभागियों ने 12 जनवरी से राज्य में होने वाले युवा उत्सव में सुनिश्चित कर लिया है प्रथम दिवस के कार्यक्रम में जांजगीर जिले को सर्वाधिक 9 विधाओं में पुरस्कार प्राप्त हुए जिसमें 15 से 40 वर्ष की आयु वर्ग में लोक नृत्य में प्रथम पुरस्कार शा हाई स्कूल परसदा खुर्द को ,बस्तरिहा नृत्य प्रथम पुरस्कार शा हायर से स्कूल केरीबन्धा व परसदा खुर्द के सामुहिक समूह को, सुआ नृत्य को प्रथम शा हाई स्कूल परसदा खुर्द और कन्या शाला शक्ति के सामुहिक समूह को प्राप्त हुआ। तथा उपरोक्त विद्यालय के ही बच्चों को सरहुल नाचा में भी द्वितीय, कर्मा नृत्य को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। 40 से अधिक वर्ष की श्रेणी में कर्मा नाचा को द्वितीय,महिला कब्बड्डी टीम को द्वितीय, राउत नाचा को द्वितीय पुरस्कार,सुआ नृत्य द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुए जिसके साथ ही प्रथम दिवस जांजगीर चम्पा जिला पदक अर्जित करने में सबसे आगे रहा और कुल 9 विधाओं में पुरस्कार अर्जित किया।उक्त कार्यक्रम में शा हाई स्कूल परसदा खुर्द एवम बालक स्कूल सकती का रॉक बैंड , कमला दपी गवेल का पारम्परिक वेशभूषा ,तथा शा हाई स्कूल परसदा खुर्द का फूड फेस्टिवल राजकुमार यादव का पेंटिंग में प्रथम स्थान आकर पहले ही राज्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर चुके हैं 3 दिवसीय इस कार्यक्रम में अभी अन्य विधाओं के कार्यक्रम होना शेष हैं।

सभी विजेताओं प्रतिभागियों को जिला शिक्षा अधिकारी मीता मुखर्जी ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की ओर कहा की जिले में लोककला व संस्कृति के संरक्षण का ये सशक्त माध्यम आगामी वर्षो में ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को आगे लाने में अत्यंत लाभ दायक सिद्ध होगा । उक्त आयोजन में सक्ती विकासखंड कार्यक्रम के नोडल हरि पटेल (खेल प्रभारी खेल एवं युवा कल्याण जाजगीर चाम्पा )ने भी सभी को बधाई प्रेषित किया हरीश कुमार दुबे ने तबले में संगत बैंजो में गंगाराम ध्रुव, डेरहा प्रसाद बरगाह ने मंदार में संगत किया पुष्पाजंलि गवेल व कु राधा महंत द्वारा गायन में संगत, बरन कुमार द्वारा निसान में संगत,मंदार में दीपक झांझ में नरेंद्र कुमार,तासा में पुष्पेंद्र व गुलशन व्याख्याता कमला दपी गवेल, राजेन्द्र कुमार बेहार, लक्ष्मीनारायण क्षत्री कुमारी समस्त कार्यक्रमों में सहयोगी मंजू चौहान, दिव्या शुक्ला , खगेश भारद्वाज, मोहन राठिया,राजेन्द्र कोरे, तारम व अन्य शिक्षकों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
