बीवी ने गर्लफ्रेंड पर तांत्रिक क्रिया कराया, तो ग्राफिक्स डिजाइनर पति ने किया सुसाइड

दुर्ग। जिले में ग्राफिक्स डिजाइनर ने आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने फेसबुक पर टेक्स्ट पोस्ट किया, जिसमें उसने मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी को बताया है। युवक ने आरोप लगाया है कि पत्नी ने उसकी गर्लफ्रेंड पर जादू-टोना कर दिया था। इसके अलावा उसने खुद को डोमेस्टिक वायलेंस का शिकार भी बताया।

मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम भोज नारायण (36) है। जो भिलाई स्थित रुंगटा कॉलेज में सीनियर ग्राफिक्स डिजाइनर था। भोज नारायण शादीशुदा था। लेकिन उसका महिला प्यून के साथ प्रेम संबंध था। जो कि शादीशुदा थी। यह बात उसकी पत्नी को पता थी। जिसका वह विरोध भी करती थी।28 जनवरी को भोज नारायण ने आत्महत्या कर ली थी। हालांकि, अब फेसबुक पर लिखा गया उसका सुसाइड नोट वायरल हो रहा है। जिसमें उसने लिखा कि मैं पत्नी से तंग आकर यह कदम उठा रहा हूं। मेरे बाकी फैमिली वालों का कोई दोष नहीं है, सब कुछ मेरी वाइफ का किया धरा है। गर्लफ्रेंड को बचाने के लिए जान दे रहा हूं।

फेसबुक पोस्ट के साथ भोज ने एक ड्राइव लिंक भी साझा किया, जिसमें पत्नी और अन्य लोगों से जुड़े कुछ चैट के स्क्रीनशॉट होने का दावा किया गया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में पत्नी से पूछताछ कर रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *