दादी की गर्दन पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या, पोता गिरफ्तार

राजनांदगांव। अंबागढ़ चौकी के पांडरवानी में घरेलू विवाद पर 20 वर्षीय पोते ने अपने रिश्ते की दादी की हत्या कर दी। वारदात गांव में चल रहे तालाब गहरीकरण के कार्य के दौरान हुआ। मामले की सूचना मिलते ही पाटनखास चौकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 15 फरवरी की दोपहर गांव में तालाब गहरीकरण का काम चल रहा था।

वहां 55 वर्षीय सुको बाई भी काम करने गई थी। भोजन अवकाश के दौरान सभी तालाब किनारे बैठक थे, तभी आरोपी निलेश यादव (20) मौके पर पहुंचा और कुल्हाड़ी से अपने दादी के गर्दन में ताबड़तोड़ वार कर दिया। इससे सुको बाई की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी निलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुको बाई पर टोना-टोटका करने का संदेह करता था। इसकी रंजिश में ही वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *