श्री पी के मजुमदार (मुख्य महाप्रबंधक) एनएमडीसी, बचेली ने वृक्षारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम का किया शुभारम्भ
एनएमडीसी अपने पर्यावरण अनुकूल खनन व पर्यावरण को संरक्षित रखने की नीतियों के पालन करने के लिए प्रसिद्ध है तथा ऊर्जा के स्रोत को बचाने व स्वस्थ्य पृथ्वी को बनाये रखने के लिए कृत संकल्पित है। इस वर्ष यूएनइपी (यूनाइटेड नेशंस एनवायरनमेंट प्रोग्राम) द्वारा दिए गयी थीम “एक ही वसुंधरा” पर विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया भर में मनाया जा रहा है। यह नीतियों और विकल्पों में परिवर्तनकारी बदलावों का आह्वान करता है ताकि प्रकृति के साथ स्वच्छ, हरित और टिकाऊ जीवन को सक्षम बनाया जा सके। यह प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर रहने की आवश्यकता को बताता है। इसी कड़ी में एनएमडीसी ने ऊर्जा की बचत से ऊर्जा के अर्जन पर जोर दिया है।
आज दिनाँक 05 जून को विश्व भर में पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन हमारे पर्यावरण की रक्षा की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने और प्रकृति के संरक्षण के लिए लोगों को एकजुट करने का अह्वान करता है।
कार्यक्रम के दौरान एनएमडीसी, बचेली के कर्मचारियों को जूट बैग बाटें गए तथा पर्यावरण विभाग द्वारा सप्ताह भर में आयोजित निबंध लेखन और भाषण एवं अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरुस्कृत किया गया।
इस दिवस को मनाने हेतु एनएमडीसी, बचेली ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अथिति श्री पी के मजुमदार (मुख्य महाप्रबंधक) एनएमडीसी, बचेली, बी वेंकटेश्वरलु (मुख्य महाप्रबंधक, उत्पादन), इंटक अध्यक्ष श्री देबाशीष पाल तथा एसकेएमएस अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद द्वारा वृक्षारोपण कर किया गया । जिसके उपरांत सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया तथा आरम्भ में छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।

इस अवसर पर पी के मजूमदार (मुख्य महाप्रबंधक) एनएमडीसी, बचेली ने अपने कर्मचारियों को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनएमडीसी अपनी स्थापना के समय से एक ही ”इको-फ्रेंडली माइनर” है साथ ही अपने विभिन्न प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण हेतु अनेक कदम उठाते आयी है। उन्होंने बताया कि एनएमडीसी सीएसआर विभाग द्वारा पिछले 7 वर्षों में छत्तीसगढ़ शासन के हरियार कोष जो कि राज्य में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम है को 100 करोड़ प्रदाय किया गया है। अपने सम्बोधन में उन्होंने आगे कहा कि हमे ग्लोबल वार्मिंग को काम करने की दिशा में तथा प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने में कार्य करना चाहिए। साथ ही साथ उन्होंने एनएमडीसी के सभी कर्मचारियों व उनके परिवारजनों से आग्रह किया कि वे पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दें जिससे आने वाले भविष्य में एक सुरक्षित व संरक्षित पर्यावरण का निर्माण हो सके।
लोगों में ऊर्जा के संरक्षण हेतु जागरूकता फ़ैलाने के लिए एनएमडीसी, बचेली ने परियोजना क्षेत्र में ग्रीन ऑवर की घोषणा की है जिसमें दिनाँक 05.06.2022 को रात 8 बजे से 9 बजे तक विद्युत सेवाएं बंद रहेंगी।
एनएमडीसी अपनी आधुनिक तकनीकों एवं इनोवेशन्स के माध्यम से स्थायी पहलों को अपनाकर न सिर्फ कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में मदद की है, बल्कि जैव विविधता (बायोडाइवर्सिटी) के संरक्षण, संवर्धन एवं पुनर्वास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
भारत की सबसे बड़ी, एकीकृत लौह अयस्क कंपनी 5 जून को अपनी सभी परियोजनाओं पर विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन कर रही है। इस साल विश्व पर्यावरण दिवस की थीम -#एक ही वसुंधरा – के अनुरूप कंपनी वृक्षारोपण, शपथ ग्रहण समारोह एवं जागरुकता अभियानों का आयोजन किया गया।