धर्मनगरी शिवरीनारायण में छत्तीसगढ़ शासन के नवनियुक्त मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का भव्य स्वागत

शिवरीनारायण को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रसाद-योजना में शामिल करने की मांग

शिवरीनारायण– छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी माता शबरी की जन्मभूमि व भगवान स्वामी जगन्नाथ जी की मूलभूमि महानदी तटीय धर्म धरा शिवरीनारायण में छत्तीसगढ़ शासन की नई सरकार के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री व कुंभ नगरी राजिम में साधु-संतो द्वारा विभूषित छत्तीसगढ़ का प्रथम महामंडलेश्वर बृजमोहन अग्रवाल के मंत्रिमंडल में शामिल होने के पश्चात उनके प्रथम आगमन पर धर्म प्राण जनता एवं क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार आतिशी स्वागत किया गया। मंत्री अग्रवाल एक दिवसीय प्रवास पर नगर पहुंचे थे। नगर के ऐतिहासिक माखन साव बगिया के पास थाना चौक पर कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के समर्थक युवा नेता गौरव केशरवानी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं व नागरिकों द्वारा कैबिनेट मंत्री अग्रवाल का गाजे बाजे के साथ आतिशबाजी कर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कुछ समय के लिए युवा नेता गौरव केशरवानी के निवास भी गए। जहां उन्होंने केसरवानी परिवार के लोगों से मुलाकात की। इस अवसर पर राजेन्द्र शर्मा, सुशील केशरवानी, दिलेश्वर केशरवानी, तुस्मा सरपंच कमल प्रसाद पटेल, अमित तिवारी, आनंद केडिया, सुभाष केशरवानी, आशीष केशरवानी, द्रौपदी केशरवानी, राघवेन्द्र केशरवानी, रजनीकांत गप्पू यादव, नागेश केशरवानी, करन केशरवानी, मनीष सुल्तानिया, अनुराग केशरवानी, सुजीत केशरवानी, विजय यादव, कान्हा केशरवानी अक्षत केशरवानी चंद्रीका फूलर सहित काफी संख्या में नागरिक व भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
धर्मनगरी के मुख्य मार्ग में बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी वाहन से ही नागरिकों व व्यवसायियों का अभिवादन भी स्वीकार किया। नागरिकों ने कैबिनेट मंत्री अग्रवाल से धर्म नगरी शिवरीनारायण के विकास की अपेक्षा की है। एक प्रेस विज्ञप्ति में नगर पंचायत शिवरीनारायण के पूर्व अध्यक्ष डॉ.शांति कुमार कैवर्त्य ने कैबिनेट मंत्री से धर्मनगरी शिवरीनारायण को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रसाद-योजना में शामिल करने का अनुरोध किया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *