एमएमडब्ल्यू यूनियन किरंदुल द्वारा भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

“अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के अवसर पर किरंदुल की समस्त मातृशक्तियों के उत्साहवर्धन हेतु मेटल माइन्स वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरन्दुल के तत्वाधान में 7 मार्च को इंटक भवन किरंदुल के समक्ष रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। नगर परिवार की प्रत्येक आयु वर्ग की छात्राओं, गृहणियों द्वारा अपनी प्रतिभा तथा अभिव्यक्ति को आकर्षक रंगोली के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। रंगोली प्रतियोगिता के निर्णायक गण चित्रकारी के क्षेत्र के प्रख्यात ड्राइंग शिक्षक केंद्रीय विद्यालय के जितेंद्र सर, बीआईओपी के कामता सर, डीएवी पब्लिक स्कूल के धीरज सर थे। विजयी प्रतिभागियों को 8 मार्च के भव्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा जिसमें रंगोली के लिए प्रथम पुरस्कार  2001/-, द्वितीय पुरस्कार 1501/- तथा तृतीय पुरस्कार  1001/- एवं आकर्षक सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। रंगोली प्रतियोगिता के समापन पश्चात म्यूज़िकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें लौहनगरी की मातृशक्तियों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर प्रतिनिधित्व किया। सभी प्रतिभागियों को मेटल माइन्स वर्कर्स यूनियन शाखा किरंदुल के अध्यक्ष विनोद कश्यप, सचिव ए. के. सिंह द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यालय सचिव राजेन्द्र यादव, संगठन सचिव दुर्गा प्रसाद, कोषाध्यक्ष ओम कुमार साहू, शैलेश रथ, सुनील ठाकुर, नथेला राम नेताम, लोही दास, एम के मल्लाह, रघु रामा राव, देवेंद्र साहू सहित यूनियन के समस्त मातृशक्तियों, सभी सदस्यों का योगदान रहा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *