विहिप के जिलाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा
सक्ती-विश्व हिंदू परिषद सारंगढ़ द्वारा रामनवमी पर्व की शोभा यात्रा निकाली गई, दिनांक 10 अप्रैल 2022 दिन रविवार को रामनवमी के उपलक्ष में विश्व हिंदू परिषद जिला इकाई सारंगढ़ के द्वारा भव्य रूप में राम दरबार की झांकी निकाली गई साथ में इसमें सैकड़ों भक्त प्रेमियों का सहयोग रहा सभी भक्त प्रेमियों जिसमें सभी भक्तजन शोभायात्रा के साथ साथ चल रहे थे,इसी के साथ जगह-जगह लोगों ने भगवान राम दरबार की आरती उतारी और एवं साथ में जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की गई शोभा यात्रा अग्रसेन भवन से प्रारंभ होकर भारत माता चौक में समापन हुआ साथ में उक्त शोभायात्रा में सभी हिंदू भाइयों का विशेषकर माता बहनों की भी काफी अच्छी संख्या में भीड़ थी एवं उनका विशेष सहयोग रहा भारत माता चौक में खीर प्रसाद का भंडारा का आयोजन भी किया गया था उक्त झांकी में राम दरबार के रूप में प्रत्यक्ष रूप से राम लखन एवं सीता जी हनुमान जी का छोटे-छोटे बच्चे रूप लेकर रथ पर सवार थे विश्व हिंदू परिषद जिला सारंगढ़ के अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, मंत्री सतीश यादव, कोषाध्यक्ष जुगाड़ केसरवानी, ने उपरोक्त कार्यक्रम में जिन्होंने अपना प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया उन सब को बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापन किया है
