शक्ति शहर में रामनवमी पर निकली मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की भव्य शोभायात्रा, हजारों की संख्या में राम भक्तों जय-जय श्री राम के श्रीघोष से पूरे क्षेत्र को कर दिया गुंजायमान, जगह-जगह शोभायात्रा बाइक रैली का हुआ अभूतपूर्व स्वागत, महिला जागृति शाखा सक्ति ने श्री राम मंदिर में करी रामनवमी पर दीपों की रोशनी

सक्ति- आदि शक्ति मां महामाया देवी की पावन धरा शक्ति शहर एक बड़े धार्मिक स्थल के रूप में अपनी पहचान बना रहा है, 30 मार्च को जहां रामनवमी के पुनीत मौके पर पहली बार शक्ति शहर में राम भक्तों का ऐसा हुजूम देखने को मिला तथा शक्ति शहर की गौ सेवा समिति, श्री चंद्रपुर पद यात्रा सेवा समिति, गायत्री शक्तिपीठ सहित शहर के नवयुवक साथियों ने संयुक्त रूप से भगवान श्री रामचंद्र जी की रामनवमी के पुनीत मौके पर शोभायात्रा बाइक रैली का भव्य आयोजन किया था, यह आयोजन शहर के अग्रसेन चौक स्थित सिद्ध श्री हनुमान मंदिर परिसर से हनुमान जी की पूजा- अर्चना कर प्रारंभ हुआ तथा यह रैली शक्ति के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए कंचनपुर से वापस बाराद्वार रोड होते हुए पंचमुखी- दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर हरेठी पहुंची

हरेठी में जहां हनुमान जी की पूजा अर्चना के साथ ही भंडारा प्रसाद का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस अवसर पर जगह-जगह इस बाइक रैली शोभायात्रा का लोगों ने जलपान एवं पुष्प वर्षा के साथ स्वागत अभिनंदन किया तो वहीं शहर के श्री रामचंद्र मारवाड़ी पंचायती मंदिर में भी इस रैली के निकलने के दौरान पूजा अर्चना की गई तथा रैली में सैकड़ों की संख्या में नवयुवक हाथों में जय-जय श्रीराम के ध्वज लिए नारे लगाते हुए चल रहे थे तथा शोभायात्रा में एक वाहन पर भगवान श्री रामचंद्र जी एवं हनुमान जी के प्रतीकात्मक स्वरूप में लोग आशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे,वही डीजे साउंड तथा आतिशबाजी के साथ यह यात्रा निकली एवं सकती शहर में पहली बार ऐसा देखने को मिला कि राम भक्तों का हुजूम रामनवमी पर्व पर निकला हो तथा स्वयं श्री रामचंद्र जी धरती पर उतर कर शहर वासियों को आशीर्वाद दे रहे थे ऐसा प्रतीत हो रहा था, एवं रामनवमी की शोभायात्रा बाइक रैली को देखने लोग घरों से बाहर निकल पड़े तथा राम नवमी का पर्व 30 मार्च को शक्ति शहर सहित पूरे जिले के विभिन्न स्थानों में भव्य रूप से आयोजित किया गया जहां मंदिरों में पूजा-अर्चना हुई तो वही रामनवमी पर्व पर भंडारे का भी आयोजन हुआ

सत्य साईं सेवा समिति ने भी किया पूजा- अर्चना एवं भंडारा प्रसाद का आयोजन

सकती,-शक्ति शहर के शनि मंदिर के नजदीक श्री सत्य साईं सेवा समिति द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री साईं परिसर में भी सार्वजनिक भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया, तथा सुबह से ही साईं भक्तों ने यहां पूजा अर्चना की जिसमें काफी संख्या में क्षेत्र के साईं भक्त मौजूद रहे

मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा ने श्री राम मंदिर में रामनवमी पर करी दीपों की रोशनी

सक्ति- शक्ति की मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा ने भी 30 मार्च को रामनवमी के पर्व पर शक्ति के श्री रामचंद्र मारवाड़ी पंचायती मंदिर में दीपों की रोशनी की साथ ही पुष्पों से मंदिर को सुसज्जित करते हुए वहां भजन कीर्तन के भी कार्यक्रम किए एवं महाप्रसाद भी लगाया गया, इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा की अध्यक्ष श्रीमती रीना गेवाडीन,सचिव रितु अग्रवाल, मंजू अग्रवाल,संगीता खेतान, पुष्पा अग्रवाल, मीना अग्रवाल, सविता अग्रवाल, मामली अग्रवाल, बिंदु अग्रवाल, कविता अग्रवाल, उषा अग्रवाल, राखी अग्रवाल, रंजू गोयल ,मीनल अग्रवाल, सीमा गोयल, सारिका अग्रवाल, रानी अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल,लक्ष्मी अग्रवाल, सरिता अग्रवाल सहित शहर की महिला समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *