छेदीलाल विकास कुमार द्वारा प्रारंभ किया जा रहा है नवीन प्रतिष्ठान
नवीन प्रतिष्ठान के शुभारंभ अवसर पर होगा श्री श्याम संकीर्तन का भव्य कार्यक्रम
सक्ति-शक्ति शहर में दशकों से सेनेटरी के क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित कर चुकी मालखरौदा बस स्टैंड गायत्री मंदिर रोड स्थित विकास ट्रेडर्स की नवीन प्रतिष्ठान की ग्रैंड ओपनिंग 26 मई दिन- गुरुवार को शहर के झूलकदम रोड में होने जा रही है, तथा शक्ति शहर की प्रतिष्ठित फर्म छेदीलाल विकास कुमार द्वारा स्थापित विकास ट्रेडर्स की ग्रैंड ओपनिंग के अवसर पर रात्रि 7:30 से श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है
विकास ट्रेडर्स के संचालक विकास गर्ग बंटी ने बताया कि उनकी प्रतिष्ठान मालखरौदा बस स्टैंड में स्थित है, तथा समय के अनुसार ग्राहकों की सुविधाएं एवं सेनेटरी के क्षेत्र में ग्राहकों को बेहतर सामान उपलब्ध करवाने की दिशा में उनके द्वारा अपनी नवीन प्रतिष्ठान स्थापित की गई है, जहां 26 मई से ग्राहकों को सेनेटरी संबंधित सामान बड़े महानगरों की तरह मिल सकेंगे, वही विकास ट्रेडर्स के संचालक विकास गर्ग बंटी ने सभी शहर वासियों एवं क्षेत्र के नागरिक बंधुओं से इस ग्रैंड ओपनिंग एवं शाम 7:30 बजे से होने वाले श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में सपरिवार शामिल होने की भी अपील की है

उल्लेखित हो कि विकास ट्रेडर्स पूरे अंचल की एक जानी- पहचानी दशकों पुरानी प्रतिष्ठान है, जिसमें ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों के लोग आवश्यकतानुसार सैनिटरी संबंधित समान प्राप्त करते हैं, एवं इस संस्थान द्वारा बेहतर क्वालिटी एवं बड़े शहरों की तरह वाजिब दाम पर ग्राहकों को सामान उपलब्ध करवाया जाता है,एवं इसके संचालक विकास गर्ग बंटी हैं
उल्लेखित हो कि अगस्त 2021 में नवीन शक्ति जिले की घोषणा होने के बाद शक्ति व्यापारिक दृष्टिकोण से काफी प्रगति कर रहा है, एवं शहर में जहां नए- नए शोरूम प्रारंभ हो रहे हैं ,तो वहीं ग्राहकों को भी बड़े शहरों की तरह शक्ति में ही हर वैरायटी के सामान उपलब्ध हो रहे हैं,जिससे ग्राहकों में भी हर्ष व्याप्त है