बोड़ला ब्लाक के अचानकपुर में गौठान मेला आयोजित किया गया , जिसमें बोड़ला ब्लाक के अध्यक्ष पीताम्बर वर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की हमर छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी , नरवा गरुवा, घुरवा एवम बाड़ी है छत्तीसगढ़ के इन प्रमुख चिन्हारी को कांग्रेस सरकार ने सहेजने का काम किया है निश्चित ही कांग्रेस सरकार ने तीन सालों में छत्तीसगढ़ के विकास के नए आयाम स्थापित किए है अब छत्तीसगढ़ में हर तरफ खुशहाली है ,माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और माननीय मंत्री महोदय अकबर भाई के नेतृत्व में लगातार छत्तीसगढ़ और हमारा कबीरधाम जिला विकास की ओर अग्रसर है ,
इस आयोजन में महिला बाल विकास विभाग ,मत्स्य विभाग ,उद्यानिकी विभाग,पशु चिकित्सा, बिहान मार्ट एवम महिला स्वय सहायता सभी ने आमजनों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी ।
पीताम्बर वर्मा ने आगे कहा की सभी किसानों आमजनों को जानकारी दिया की सभी सरकार के योजनाओं का लाभ उठाए और अपना भविष्य बेहतर बनाएं उन्होंने कहा की हमारी कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ महतारी के संस्कृति को बनाए रखने के लिए लगातार प्रयासरत है और माननीय मंत्री अकबर भाई ने कबीरधाम जिले में विकास के नए आयाम स्थापित किए है आगे भी लगातार कांग्रेस सरकार विकास कार्य की ओर अग्रसर रहेगी, इस मौके पर अध्यक्ष पीताम्बर वर्मा , तुका राम चंद्रवंशी जिला सदस्य सनत जायसवाल उपाध्यक्ष जनपद बोड़ला ,अमित वर्मा युवा नेता कांग्रेस दीपक मागरे , मोती जायसवाल, सरपंच प्रतिनिधि राधे जायसवाल खगेश चंद्रवंशी सहित अधिकारीगण के साथ साथ कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।