तिल्दा-नेवरा के ग्राम पंचायत बिलाड़ी के पूर्व सचिव शिव कुमार वर्मा जी एवम् वर्तमान सचिव संजय टिकरिया जी का भव्य विदाई एवम् स्वागत कार्यक्रम ग्राम पंचायत बिलाड़ी एवम् शाला परिवार बिलाड़ी के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच सोना श्रवण यदु जी थी।इस अवसर पर समस्त ग्राम पंचायत पदाधिकारी ,शाला के सभी शिक्षक ,बहुत अधिक संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक भूपेंद्र साहू, समन्वयक शिव प्रसाद बर्मन सर ने किया।12 वर्षों के कार्यकाल के पश्चात ग्राम पंचायत भुरसुदा जा रहे शिव कुमार वर्मा जी का सभी ने उनके उत्तम कार्य को अलग अलग अनुभव के आधार पर याद किया। सचिव जी अपने लिए इस प्रकार का स्नेह देख भावुक हो गए , और अपने अनुभव सभी के साथ साझा किया।ग्राम पंचायत सरपंच सोना श्रवण यदु जी ,सरपंच प्रतिनिधि श्रवण यदु जी ,उपसरपंच संतोष निषाद समस्त पचों शिक्षकों ने भेंट देकर उत्तम स्वास्थ एवम् भविष्य के लिए शुभकामनाए दी।साथ ही नए सचिव संजय टिकरिया जी का स्वागत साल श्रीफल तिलक से किया। कार्यक्रम में मंच संचालन भूपेंद्र साहू एवं अश्वनी शर्मा द्वारा किया गया इस अवसर पर पंच सुनील बंजारे, अनिल भट्ट,रोहित पाटिल (सामाजिक कार्यकर्ता)सविता पाटिल,संजू यदु एसएमसी सदस्य,रमेश निषाद ,रूपेश कुर्रे,कैलाश मानिकपुरी कोटवार, रमेश मुंशी, प्रेमलाल यदु, शिक्षकों में भूपेंद्र साहू, शैलेंद्र कश्यप,चित्रारेखा लहरी, संतोष निषाद, अश्वनी शर्मा, राकेश सोनी, दुर्गा वर्मा ,कामिनी देवांगन,राजकुमारी , सुनिता कोसले,अनीता वर्मा,नंदा वैष्णव, तारिणी वर्मा, रेणु पठारे,रीना शर्मा ,रेखा यदु, दुर्गा निषाद उत्तरा धुव्र, संतराम टड़न,राजु यादव, धनश्याम जागड़े, रानी यदु, गीता यदु,जानकी एंवम ग्रामवासी उपस्थित थे
