“08 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के अवसर पर किरंदुल की समस्त मातृशक्तियों के उत्साहवर्धन हेतु मेटल माइन्स वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरन्दुल के तत्वाधान में रंगोली प्रतियोगिता, केक बनाओ प्रतियोगिता, रस्सा खींच प्रतियोगिता एवं नारी शक्ति जागरूकता रैली आदि भव्य कार्यक्रम दिनांक 7 एवं 8 मार्च को आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए 5 मार्च की संध्या 7 बजे तक नाम देना अनिवार्य होगा। रंगोली प्रतियोगिता दिनांक 07.03.2022 को संध्या 4:00 से 6:00 बजे तक आयोजित होगी। जिसमें प्रथम पुरस्कार 2001/-, द्वितीय पुरस्कार 1501/- तथा तृतीय पुरस्कार 1001/- एवं आकर्षक सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता संबंधी सामग्री प्रतिभागियों द्वारा स्वयं लाया जायेगा। दिनांक 08.03.2022 को संध्या 5:00 से 6:00 बजे तक केक बनाओ प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रथम पुरस्कार 3001/-, द्वितीय पुरस्कार 2001/-, तृतीय पुरस्कार 1001/- तथा आकर्षक सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए प्रतिभागी केक घर से बनाकर लायेंगे तथा स्वयं के द्वारा बनाते समय का वीडियो प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। दिनांक 8 मार्च को संध्या इंटक भवन, बस स्टैंड से नारी शक्ति जागरूकता रैली निकाली जाएगी ततपश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण एवं समापन किया जाएगा। सभी कार्यक्रमों में कोविड-19 के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एमएमडब्ल्यू यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्यगण अनुपमा भद्र, लक्ष्मी कश्यप, अलबेला अर्चना केरकेट्टा, गीता पाण्डे सहायक, दीपिका, सविता कर्मा, सुभदा पटेल, रजनी साहू, केसर कोर्राम, मल्लिका, सावित्री अलेन्द्र, ज्योति शुक्ल से सम्पर्क किया जा सकता है। उपरोक्त जानकारी मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल के कार्यालय सचिव राजेन्द्र यादव द्वारा प्रदान की गई।