श्री बालाजी भगवान मंदिर चतुर्थ वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

श्री बालाजी मंदिर में आरोग्य के देवता धनवंतरी का हुआ अभिषेकम

रायपुर
श्री बालाजी हास्पिटल परिसर मोवा में श्रीबालाजी मंदिर के चौथे वार्षिक उत्सव समारोह नाद स्वरम के साथ आयोजन के प्रेरणास्रोतश्री आरके नायक और सत्यवती नायक के मार्गदर्शन में मनाया जा रहा है। बुधवार को भगवान श्रीबालाजी का अभिषेकम नाद स्वरम के साथ किया गया। श्रीबालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के चेयरमैन डाक्टर देवेंद्र नायक सपत्निक तथा सैकड़ों की संख्या में भक्तजन अभिषेकम और हवन-पूजन में शामिल हुए। श्रीबालाजी मंदिर के संरक्षक जी स्वामी ने बताया कि पांच दिवसीय श्री बालाजी वार्षिक उत्सव में गुरुवार को अंकुरअर्पण के साथ वार्षिक उत्सव का शुभारंभ हुआ, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने शामिल होकर पुण्य लाभ कमाया। शुक्रवार को प्रात: भगवान श्री बालाजी का अभिषेकम के साथ दूसरे दिन का उत्सव समारोह शुरू होगा। तिरूपति से पधारे आचार्यों ने मंत्रोच्चारण और नादस्वरम के साथ भगवान श्रीबालाजी का अभिषेकम किया। जी स्वामी ने बताया कि तिरूपति से प्रधान गुरु डीएवी दीक्षित पधार रहे है जो शुक्रवार से रविवार तक विष्णु सहस्त्रनामा परायण और हवन पूजन करेंगे। डीएवी दीक्षित वेद पाठशाला के प्रधान आचार्य है। श्री विष्णु सहस्त्रनामा परायण ऐसा पुण्य प्राप्त करने वाला पूजन है जिसके करने से पूरे प्रदेश में सुख-समृद्धि के साथ छत्तीसगढ़ के नागरिकों को आरोग्यता का वरदान प्राप्त होगा। सबसे बड़ी बात यह है कि पूरे छत्तीसगढ़ में एक मात्र धनवंतरी मंदिर श्री बालाजी हास्ेिपटल परिसर में स्थापित है। जिसकी पूजा दीपावली त्यौहार से पहले पूरा हिन्दुस्तान धनवंतरी की पूजा आरोग्यता के लिए करता है। श्री बालाजी मंदिर में स्थापित श्री धनवंतरी मंदिर छत्तीसगढ़ वासियों के लिए सौभाग्य का प्रतीक है। मंदिर में श्री धनवंतरी भगवान के साथ श्री वेंकटेश्वर और सबसे ऊपर श्रीबालाजी भगवान विराजमान है। यहां आने वाले भक्तों को तीनों देवताओं के दर्शन का पुण्य लाभ तो मिलता ही है साथ उन्हें और उनके परिवारजनों को आरोग्यता का भी वरदान मिलता है। जी स्वामी ने बताया कि शुक्रवार को भगवान विष्णु की मूर्ति का अभिषेकम और विष्णु सहस्त्रनामा परायण तिरूपति से पधारे आचार्यों के सानिध्य में होगा। शनिवार को श्रीबालाजी अष्टोतरशतकलश अभिषेकम हवन पूजन, रविवार को श्री भूनीला सहित श्री वेंकटेश्वर अभिषेकम विष्णुसहस्त्रनामा परायण होगा। श्री बालाजी मंदिर के चतुर्थ वार्षिक उत्सव में श्रीबालाजी इस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के चेयरमैन डाक्टर देवेंद्र नायक, मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती नीता नायक, डायरेक्टर नितिन पटेल, हास्पिटल के जीएम डा. विरेंद्र पटेल, डा. दीपक जयसवाल, डॉ. रामपुकार, सीईओ हिमांशु साहू, श्रीबालाजी मंदिर के संरक्षक जी स्वामी, पायनियर के प्रकाशक भोजराम पटेल, संपादक ए. एन. द्विवेदी सहित कई पत्रकार और सैकड़ों श्रद्धालु श्रीधनवंतरी अभिषेकम, हवन-पूजन में शामिल हुए।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *