सक्ति शहर के जिंदल प्लाजा के सामने गेवाडीन कॉलोनी में बालाजी एवं श्याम संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन

देश के प्रसिद्ध भजन गायकों का 20 अक्टूबर को शक्ति में होगा जमावड़ा, श्री बालाजी सेवा परिवार एवं श्याम मंडल तथा श्याम प्रेमियों का होगा संयुक्त आयोजन-

सक्ति-आगामी 20 अक्टूबर को रात्रि 7:00 बजे से भारत देश अपितु पूरी दुनिया में भजनों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले प्रसिद्ध भजन गायक कोलकाता निवासी संजय मित्तल एवं चंडीगढ़ के कन्हैया मित्तल शक्ति पहुंचेंगे, तथा शक्ति शहर की श्री बालाजी सेवा परिवार एवं श्री श्याम मंडल सहित श्याम प्रेमियों द्वारा संयुक्त रुप से शहर के स्टेशन रोड में जिंदल प्लाजा के सामने गेवाड़ीन कॉलोनी में रात्रि 7:00 से श्री बालाजी एवं श्याम संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है, जिसमें ये भजन गायक श्याम भजनों की एवं बालाजी महाराज में भजनों की प्रस्तुति देंगे,शक्ति शहर में 20 अक्टूबर को आयोजित इस भजन संध्या एवं संकीर्तन महोत्सव को लेकर आयोजन समिति के सभी सदस्य तत्परता के साथ जुटे हुए हैं, एवं शक्ति शहर में श्याम प्रेमियों के लिए यह एक अनूठा अवसर होगा जब देश- दुनिया के दो प्रसिद्ध भजन गायक एक साथ आदि शक्ति मां महामाया दाई की इस पावन धरा पर अपनी मधुर भजनों से श्याम प्रेमियों को रिझाएंगे,तथा 20 अक्टूबर को होने वाले आयोजन को लेकर आयोजन समिति भी प्रचार प्रसार में जुटी हुई है

उल्लेखित हो कि छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित पूरी दुनिया में बाबा श्याम एवं बालाजी महाराज की कृपा से जगह- जगह भजनों के कार्यक्रम हो रहे हैं, एवं शक्ति शहर में भी विगत कई वर्षों से निरंतर समय-समय पर ऐसे सार्वजनिक रूप से भजन संध्या के कार्यक्रम शहर की धार्मिक संस्थाओं द्वारा आयोजित किए जाते रहे हैं, एवं इन आयोजनों में जहां श्याम प्रेमी भी सपरिवार इन कार्यक्रमों में शामिल होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं तो वहीं श्याम भक्तों का उत्साह एवं जुनून भी देखने को मिलता है, तथा शक्ति शहर से एवं अंचल से प्रति वर्ष हजारों की संख्या में श्याम प्रेमी राजस्थान के प्रसिद्ध बाबा खाटू श्याम की भी यात्रा करते हैं, एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी खाटू श्याम जी की कृपा से जगह-जगह मंदिरों का भी भव्य निर्माण किया जा रहा है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *