तिल्दा नेवरा
विकास की ओर अग्रसर ग्राम पंचायत सरोरा *कुछ स्वार्थी लोग गांव में फैला रहे है अशांति स्पंज आयरन प्लांट से मिलने वाली सी एस आर की राशि हो रहा है सदुपयोग ग्रामीण है सरपंच के साथ
ग्राम पंचायत सरोरा के सरपंच बिहारी राम वर्मा एवं उप सरपंच राकेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में तथा सभी पंचो और ग्राम वासियो के सहयोग से आई टी आई की स्वीकृति मिली है जिसमे ग्राम पंचायत सरोरा को तकनिकी शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ मे विशेष पहचान मिला है इस आई टी आई के ग्राम सरोरा में खुलने से आस पास के क्षेत्र के छात्र छात्राओं को लाभ मिलेगा उन्हें तकनिकी एवं रोजगार पूरक शिक्षा के लिए बहार नहीं जाना पड़ेगा ग्राम पंचायत सरोरा के सरपंच बिहारी राम वर्मा एवं उप सरपंच राकेश सिंह ठाकुर एवं पंचो के कुशल नेतृत्व में 14 वे एवं 15 वे वित्त की राशि से तालाब सौंदर्यीकरण, बोर खनन एवं उप स्वस्थ केंद्र का आहाता निर्माण कराया गया है
वही स्पंज आयरन प्लांट से मिलने वाली सी एस आर की राशि को पंचायत के खाते में लेकर बाल उद्यान में पाथवे, सी सी रोड एवं नाली निर्माण जैसे और भी अनेको विकास कार्य करवाया गया है मनरेगा के तहत गौठान निर्माण, धान खरीदी चबूतरा निर्माण, -पी -डी -एफ -भवन मुक्ति धाम प्रतिछालय, तालाब में सेड निर्माण, पचरीकरण के साथ पर्यावरण सुरछा के लिए वृक्षारोपण जैसे कार्य कराया गया है ग्राम पंचायत सरोरा में महिला समुदायिक भवन एवं मंगल भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है ग्राम पंचायत सरोरा में हो रहे
चौतरफा विकास कार्यो से गांव की आम जनता सरपंच बिहारी राम वर्मा से बेहद खुश है और यह उम्मीद लगाए बैठे है की इनके सरपच रहते तक गांव की सारी समस्या ख़त्म हो जाएगी परन्तु कुछ लोग यहाँ पर अपनी निजी स्वार्थ के चलते गन्दी राजनीती का सहारा ले करके गांव में अशांति फ़ैलाने का प्रयास कर रहे है जिसे ग्राम पंचायत सरोरा की जनता भली भांति समझ रहे है ग्राम वासियो का कहना है की इन स्वार्थी लोगो वजह से ही आज तक हमारे पंचायत में कोई भी विकास कार्य नहीं हो पाया था
और जब विकास कार्य होना चालू हुवा है तो उनका स्वार्थ सिद्ध नहीं हो पा रहा जिसके वजह से वे लोग अशांति फ़ैलाने का प्रयाश कर रहे है जिसे हम ग्राम वासी कभी भी सफल होने नहीं देंगे उक्त जानकारी ग्राम पंचायत सरोरा के सरपंच बिहारी राम वर्मा एवं उप सरपंच राकेश सिंह ठाकुर तथा सभी पंचो ने हमारे संवाददाता को दी है
