ग्राम पंचायत सरोरा को मिला राष्ट्रीय पुरुस्कार

तिल्दा-नेवरा, ब्लाक के ग्राम पंचायत सरोरा के सरपंच बिहारी राम वर्मा के मेहनत का फल आखिर कार उन्हें मिल ही गया ग्राम पंचायत सरोरा को नाना जी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्रामसभा पुरुस्कार दिया गया है जिससे ग्राम वासियो में खुशी की लहर है यह पुरस्कार ग्राम सभाओं के माध्यम से गाँवों की सामाजिक और आर्थिक संरचना में सुधार से संबंधी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायतों / ग्राम परिषदों को दिया जाता है ।यह पुरुस्कार प्रति राज्य या केंद्र शासित प्रदेशों में एक को दिया जाता है


आज ग्राम पंचायत सरोरा के सरपंच बिहारी राम वर्मा का जन्म दिवस भी है और आज ही सरोरा को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है जिसे ग्रामीण अति प्रशन्न है ग्राम सरोरा के सभी गाववासी ने कहा की आपके इस प्रयासों से आज राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने से बहोत गौरवान्वित हुए हैं, आपके प्रगतिशील प्रयासों के लिए आपका आभार तथा आपके दीर्घयु की कामना करते है
पंचायत सरोरा के सरपंच बिहारी राम वर्मा का जन्म दिवस और ग्राम सरोरा को राष्ट्रीय पुरुष्कार मिलने की जानकारी होने के बाद उन्हें बधाई देने वालो का ताँता लगा हुवा है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *