अंबिकापुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके दो दिवसीय सरगुजा प्रवास पर शुक्रवार को अंबिकापुर पहुंची। अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन पर संभागायुक्त जीआर चुरेन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव, कलेक्टर संजीव झा,पुलिस अधीक्षक अमित कांबले उपस्थित थे।यहां आदिवासी समाज के लोगों ने परंपरागत तरीके से राज्यपाल का आत्मीय स्वागत किया। रेलवे स्टेशन के बाद राज्यपाल सीधे सर्किट हाउस पहुंची।यहां पहुंचने पर राज्यपाल उइके ने अधिकारियों से सरगुजा संभाग और सरगुजा जिले की विभिन्ना गतिविधियों व विकासमूलक कार्यों पर संक्षिप्त चर्चा भी की।अधिकारियों ने सरगुजा जिले में संचालित योजनाओं को लेकर भी जानकारी ली।दोपहर में राज्यपाल अनुसूईया उइके सूरजपुर जिले के पंडोंनगर पहुंचेंगी। यहां विशेष सरंक्षित पंडो समाज के लोगों से मुलाकात कर उनकी जीवन शैली और आजीविका के साधनों पर चर्चा करेंगी। यहां के राष्ट्रपति भवन का भी वे अवलोकन करेंगी। अंबिकापुर से कार द्वारा ही राज्यपाल पंडोंनगर पहुंचेंगी।पंडोंनगर में सर्व पिछड़ी जनजाति समाज की ओर से 12 सूत्रीय मांग पत्र राज्यपाल को सौंपा जाएगा जिसमें आदिवासी क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी सुविधाओं की जरूरत तथा आदिवासियों की जमीन पर गैर आदिवासियों के कब्जे की शिकायत भी शामिल है। शाम को वे सर्किट हाउस वापस लौट आएंगी।विभिन्ना समाज के लोगों से उनके मुलाकात का भी कार्यक्रम तय है।राज्यपाल प्रवास के दूसरे दिन संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के पहले दीक्षा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।दो दिन अंबिकापुर में रहने के दौरान आमजन और जनप्रतिनिधियों से भी उनके मुलाकात का कार्यक्रम तय है। राज्यपाल के आगमन के दौरान संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अशोक सिंह,कुलसचिव विनोद एक्का,जनजातीय समाज के प्रतिनिधि उदय पंडों, अनूप टेकाम उपस्थित थे।