रायपुर/दिल्ली। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने मंगलवार को सुबह राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति से उनकी करीब आधे घंटे चर्चा हुई। कहा जा रहा है कि राज्यपाल ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ में आरक्षण से जुड़े विवाद से भी अवगत कराया है।
Governor of Chhattisgarh, Ms Anusuiya Uikey called on President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan. pic.twitter.com/dfXcK88e59
— President of India (@rashtrapatibhvn) December 20, 2022
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आरक्षण को लेकर भाजपा और राजभवन के बीच राजनीति चल रही है, जो छत्तीसगढ़ के साथ छलावा है। छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्ग के हित में नहीं है। भाजपा नेताओं ने पहले आरक्षण मुद्दे पर मार्च पास्ट किया। लेकिन अब चुप क्यों हैं। राज्यपाल को अधिकार नहीं है फिर भी वो पत्र लिख रही है और जो काम करना चाहिए वह नहीं कर रही है।