शक्ति नगर पालिका क्षेत्र में सरकार के बेरोजगारी भत्ता को लेकर अमल हुआ प्रारंभ, विधायक महंत की सक्रियता से नगर पालिका ने करी वार्डवार शिक्षित बेरोजगारों के सत्यापन हेतु समिति का गठन, विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाड़ीन ने दी जानकारी

सक्ति- छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने विगत दिनों विधानसभा सत्र के दौरान राज्य के शिक्षित बेरोजगारों को एक अप्रैल 2023 से 2500/-रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की थी तथा सरकार ने इस घोषणा पर तत्काल अमल करते हुए 1 अप्रैल से इस कार्य को परिणित करने की दिशा में पहल प्रारंभ कर दी है, नगर पालिका क्षेत्र सकती मे नगर पालिका प्रशासन द्वारा प्रत्येक वार्डों में ऐसे शिक्षित बेरोजगारों के सत्यापन हेतु वार्डवार समिति का गठन किया गया है जो कि प्रत्येक वार्डों में जा- जाकर ऐसे शिक्षित बेरोजगारों का सत्यापन करेगी एवं 1 अप्रैल से ऑनलाइन यह बेरोजगारी भत्ता सीधे उनके खाते में प्राप्त हो सकेगा

उपरोक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन ने बताया कि स्थानीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष जी ने पूरी सक्रियता के साथ राज्य सरकार की इस घोषणा को तथा इसका लाभ शिक्षित बेरोजगार तक पहुंचाने की दिशा में पूरे विधानसभा क्षेत्र में कार्य प्रारंभ कर दिया है, तथा प्रशासन द्वारा पूरी तत्परता के साथ इस दिशा में कार्य किया जा रहा है,एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी 1 अप्रैल से सीधे बेरोजगारों के खाते में पैसा आने की बात कही है जो कि अपने आप में अनुकरणीय पहल एवं ऐतिहासिक निर्णय है, विधायक प्रतिनिधि नरेश ने बताया कि राज्य के शिक्षित बेरोजगारों को 2500/- प्रतिमाह का बेरोजगारी भत्ता मिलने से जहां उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा तो वही आज तक किसी भी सरकार ने इस कार्य को नहीं किया किंतु कांग्रेस की सरकार ने अपने वायदे के अनुरूप आज शिक्षित बेरोजगारों को इस अभूतपूर्व निर्णय का लाभ दिलाया है विधायक प्रतिनिधि गेवाडीन ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने भी सभी शिक्षित बेरोजगारों को इस योजना का लाभ मिले तथा कोई भी वंचित न हो इसके सख्त निर्देश विभागों को दिए हैं, तथा नगरपालिका क्षेत्र में भी गठित टीम के कर्मचारी इस कार्य को गति देने में लगे हुए हैं

विधायक प्रतिनिधि गेवाड़ीन ने सभी ऐसे शिक्षित बेरोजगार भाइयों को ऑनलाइन अपने पात्रता संबंधी समस्त दस्तावेजों को अपलोड करने तथा किसी भी जानकारी के लिए संबंधित विभाग तक जानकारी प्राप्त करने की अपील की है तथा बेरोजगारी भत्ता मिलने की प्रक्रियाओ को गति मिलने से बेरोजगारों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है|

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *