10वीं-12वीं में टॉप करने वाले छात्रों को हेलिकॉप्‍टर राइड कराएगी सरकार

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार अब 10वीं तथा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को हेलिकॉप्टर की सवारी करवाएगी. सीएम भुपेश बघेल ने बृहस्पतिवार को इसका ऐलान किया. सीएम ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए 10वीं तथा 12वीं की परीक्षा में जिले में टॉप करने वाले छात्रों को हेलिकॉप्टर राइड कराई जाएगी.

सीएम ने कहा कि इससे अन्य विद्यार्थी भी प्रोत्साहित होंगे तथा उनके सपनों को उड़ान मिलेगी. 10वीं- 12वीं के राज्य एवं जिला टॉपर्स को सीएम टॉपर्स चॉपर राइड से अनूठी अभिप्रेरणा प्राप्त होगी. सीएम ने कहा कि यदि हमारे छात्रों को कोई अनूठी प्रेरणा प्राप्त होगी, कोई अनूठा प्रतिफल तय होगा तो उनमें कामयाबी अर्जित करने की अभिप्रेरणा का स्तर और भी बढ़ जायेगा.

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 03 मार्च से 23 मार्च तक आयोजित की गई थीं, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 02 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित की गई हैं. परीक्षाओं में सम्मिलित हुए विद्यार्थियों को अब अपने परिणाम की प्रतीक्षा है. बोर्ड ने अभी तक रिजल्‍ट डेट के सिलसिले में कोई जानकारी जारी नहीं की है. संभव है कि परिणाम इसी महीने जारी कर दिए जाएंगे. परिणाम से पहले, सीएम भूपेश बघेल ने विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए ये ऐलान किया है. उन्‍होंने ट्वीट के जरिए भी इसकी खबर दी. 10वीं और 12 वीं में टॉप करने वाले छात्रों को सरकार हेलीकॉप्टर राइड कराएगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *