किरंदुल शासकीय अरविंद महाविद्यालय केंद्र की महिला प्रकोष्ठ समिति के द्वारा बुधवार को महाविद्यालय में महिला सशक्तिकरण के रूप में उनके समान अधिकारों के लिए जागरूकता रैली प्राचार्य के दिशा निर्देश है महाविद्यालय से पटेल पारा किरंदुल तक निकाली गई। शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य शारदा दरों विधिवत रूप से किया। इस जागरूकता रैली के माध्यम से आस-पास के गांव की महिलाओं को उनके मूल अधिकार व अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एवं लैंगिक समानता के बारे में जागरूक किया गया। इस जागरूकता रैली में महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ प्रभारी सहायक प्राध्यापक बिंदु ठाकुर एवं अन्य सदस्य डॉ तनजीन आरा(सहायक प्राध्यापक) खान, प्रियंका नाग (सहायक प्राध्यापक) सुख राज नुरेटी(सहायक प्राध्यापक) डॉ ममता रात्रे एवं समस्त अतिथि प्राध्यापक गण सुष्मिता साना,शामि्ला भास्कर, शीतल, शैलेन्द्र साहू,हूरा मंडावी एवं महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं ने रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस।