आरोपी को गिरफ्त में लेकर माल और रुपए बरामद

तिल्दा-नेवरा।तिल्दा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अपचारी बालक के साथ उसके बड़े भाई और उसके एक साथी के पास से चोरी की एक बाइक और 20 हजार रुपए नकद बरामद किया है। तीनो ने मिलकर बीती रात जेडी राइस मिल में काम करने वाले फोरमैन के घर से रुपए और बाइक चोरी कर ली थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते आरोपी को गिरफ्त में लेकर माल और रुपए बरामद कर लिए।
थाना प्रभारी मोहसिन खान से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी उज्ज्वल कुमार सिह तुलसी स्थित जेडी राइस मिल में फोरमैन के पद पर कार्यरत है। मिल मालिक ने उसे मिल परिसर में ही रहने के लिए कमरा दिया है।मिल में और भी कई कमरे बने हुए हैं जहां मील में काम करने वाले कर्मी रहते हैं।कल रात वह रोज की तरह ड्यूटी पर आया था। उज्जवल कुमार के ड्यूटी जाते देख मिल में काम करने वाले कर्मचारी जो कि मिल परिसर में बने कमरों में रहते हैं ने अपने छोटे नाबालिग भाई और अन्य साथी को बुला लिया। तीनों ने मिलकर चोरी करने का प्लान बनाया और प्लानिंग के अनुसार कमरे के बाहर लगे ताले को तोड़कर वह अंदर गए और बैग में रखे 30 हजार रुपए चोरी कर बाहर रखी बाइक साइन को चुराकर फरार हो गए।
सुबह बाइक को एक जगह छुपा कर चोरी के रुपयों को शराब और खाने पीने पर खर्च कर मौज करते रहे।उधर सुबह ड्यूटी से उज्ज्वल कुमार जब घर लौटे तो घर का दरवाजा खुला हुआ था घर के अंदर बेग में रखे रुपए गायब थे,बाहर रखी बाइक भी नही थी|इसकी जानकारी उन्होंने मिल परिसर में लोगो को देने के बाद वह रिपोर्ट दर्ज कराने तिल्दा थाने पहुंच गया। उनके बताए अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुट गई |कुछ लोगो से पूछताछ करने के बाद जब पुलिस ने मिल परिसर में लगे कैमरो को खंगाला तो आरोपी बाइक ले जाते हुए दिख गए।पुलिस कैमरे में दिखे चोरो की पहचान कर पहले पुलिस ने अपचारी बालक से पूछताछ की,पहले तो बालक पुलिस को इधर-उधर की बातें कर चोरी की बात से इंकार करता रहा| लेकिन जब पुलिस ने उसे बताया कि तुम बाइक ले जाते हुए कैमरे में दिख रहे हो तो उसने चोरी की बात को स्वीकार कर लिया और अपने आप सब कुछ बताने लग गया।
उन्होंने पुलिस को बताया कि भाई और उनके साथी के साथ मिलकर उन्होंने बाइक और रुपए चुराए हैं। उनके बताने पर पुलिस ने उनके भाई को हिरासत में ले लिया और उनके निशानदेही पर छुपा कर रखी बाइक को बरामद कर लिया। बाद में आरोपियों ने चोरी के रुपए भी पुलिस के सामने रख दिए। लेकिन तब तक 10 हजार से भी अधिक रुपए दोनों ने शराब और खाने-पीने के साथ सामान खरीद कर खर्च कर दिए थे।पुलिस ने पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की बाइक 20 हजार नगद रुपए जप्त कर बाल अपचारी के साथ उनके भाई सेवादास भारद्वाज 22 साल और पुरुषोत्तम रात्रे 19 साल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अपचारी बालक को बाल सुधार ग्रह और बाकी दो आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *